लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने फिर ममता बनर्जी को घेरा, कहा- 'आज मेरी दमदम में रैली, देखते हैं दीदी होने देती हैं या नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 16, 2019 13:05 IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान बढ़ती हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग बड़ा फैसला लिया था। चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि गुरुवार 16 मई की रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने यह भी कहा, 'कोलकाता में मेरे भाई अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी के गुंडों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया। ऐसा करने वालों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। 19 मई को पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव-2019 के सांतवें चरण के मतदान के लिए उत्तर प्रदेश के चंदौली में आज (16 मई) को जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा, आज दमदम में मेरी रैली है, देखते हैं दीदी ये रैली होने देती हैं या नहीं?। बंगाल में चुनावी हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने  पहली बार आर्टिकल 324 के तहत प्रचार करने पर एक दिन पहले ही रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल में 17 मई को चुनाव प्रचार खत्म होने वाल था लेकिन अब 16 मई की रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं होगा।

पीएम मोदी ने चंदौली में कहा, 'कुछ महीने पहले पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरी रैली में टीएमसी द्वारा अराजकता फैलाई गई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हटना पड़ा था। आज दमदम में मेरी रैली है, देखते हैं दीदी ये रैली होने देती हैं या नहीं।'

 

पीएम मोदी ने यह भी कहा, 'कोलकाता में मेरे भाई अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी के गुंडों ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया। ऐसा करने वालों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। विद्यासागर जी के विजन के लिए समर्पित हमारी सरकार, उसी जगह पर पंचधातु की एक भव्य मूर्ति की स्थापना करेगी।' बता दें कि अमित शाह के रोड शो में झड़प के दौरान  ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया गया था। चुनाव आयोग ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने पर भी खेद जताया है। चुनाव आयोग ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार द्वारा विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ने वाले आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा, 'चंदौली सहित पूर्वांचल का ये क्षेत्र धान के लिए मशहूर है।यहां के शुगर फ्री चावल की बड़ी चर्चा रही है। अब बनारस में इंटरनेशलन राइस रिसर्च भी बन गया है। आपके शुगर फ्री चावल की पहचान और बनारस का रिसर्च सेंटर, यहां के किसानों की बहुत बड़ी ताकत बढ़ाने वाला है।'

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'कुछ लोग झूठ और अफवाह फैलाकर हमारे किसानों को गुमराह करना चाहते हैं। मैं आज यहां से पूरे देश के किसानों को बता देना चाहता हूं। कि जो पैसे आपके खातों में भेजे जा रहे हैं वो आपके अपने हैं, आपकी सहायता के लिए हैं। उन पैसों को आपसे कभी भी वापस नहीं लिया जायेगा।'

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान बढ़ती हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग बड़ा फैसला लिया था। चुनाव आयोग ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि गुरुवार 16 मई की रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार नहीं होगा। यानी पश्चिम बंगाल में  17 मई की शाम को चुनाव प्रचार खत्म होने वाल था लेकिन अब 16 मई की रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं होगा। राज्य में हो रही हिंसा के मद्देनजर चुनाव आयोग ने आर्टिकल 324 का इस्तेमाल करते हुए ये फैसला सुनाया है

टॅग्स :नरेंद्र मोदीममता बनर्जीलोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019टीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब