लाइव न्यूज़ :

VIDEO:भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह बीजेपी के लिए कर रहे हैं धुआंधार प्रचार, बंगाल में 'जय श्री राम' का नारा भी लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2019 15:43 IST

पवन सिंह ने रैली में विंग कमांडर अभिनंदन का भी ज़िक्र किया और अपने द्वारा गाये हुए 'अभिनंदन का अभिनंदन है' गाना भी गुनगुनाया. हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने जय श्री राम का नारा भी लगाया.

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह बीजेपी के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं.बंगाल में रैली के अलावा रोड शो में भी भारी भीड़ जुट रही है.

भोजपुरी गायक और फिल्मस्टार पवन सिंहपश्चिम बंगाल में बीजेपी और अमित शाह के मिशन-23 को पूरा करने में जुटे हुए हैं. बीते दिन हुगली और हावड़ा में पवन सिंह ने रैली किया और बीजेपी के लिए वोट मांगे. 

उन्होंने हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनानी है. उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है, उनको इज्ज़त दिलाने का काम मोदी सरकार ने किया है. 

पवन सिंह की भावनात्मक अपील 

पवन सिंह ने कहा कि पहले बरसात के दिन में हमारी माताओं-बहनों को जलावन नहीं मिलता था और घर में कई दिनों तक खाना नहीं बनता था. लेकिन आज घर-घर में गैस-सिलेंडर पहुंच गया है. 

उन्होंने जनता से पूछा कि किसने पहुँचाया. जनता ने जोरदार आवाज में कहा- मोदी ने. पवन सिंह लोगों से भावनात्मक अंदाज में मिलें और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील करते हुए दिखे. 

उन्होंने रैली में विंग कमांडर अभिनंदन का भी ज़िक्र किया. और अपने द्वारा गाये हुए अभिनंदन का अभिनंदन है गाना भी गुनगुनाया. 

हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए पवन सिंह ने जय श्री राम का नारा भी लगाया. इसके बाद उन्होंने हावड़ा में एक रोड शो किया. 

पवन सिंह ने बीते साल बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी. पवन ख़ुद को पीएम मोदी की लीडरशिप से प्रभावित बताते हैं. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपवन सिंहअमित शाहनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"