लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'मोदी की योजना है नौजवानों के लिये पकौड़ा और अमीरों के लिये भगौड़ा'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 20:51 IST

लोकसभा चुनाव 2019: तिलक नगर में पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के लिये आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये पंजाब सरकार के मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू  ने कहीं। 

Open in App

अगर देश में दोबारा भाजपा की सरकार आयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने तो ये निश्चित है कि देश को बर्बाद होने से कोई नहीं बचा सकता है।  ये बातें आज तिलक नगर में पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी महाबल मिश्रा के लिये आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये पंजाब सरकार के मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू  ने कहीं। 

सिद्धू  ने कहा कि देश को मोदी बर्बाद करने में तुले है। लेकिन मै चुप बैठने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि देश में तीन मोदी देश को लूट कर चले गये और चैथा लूट रहा है। मोदी तो देश के दो अमीरों अम्बानी और अडानी का घर भरने में लगे है। उनका लाखों करोड़ो रूपयों का खर्चा माफ किया जा रहा है। 

ये तो निश्चित है कि मोदी अंम्बानी और आड़ानी के हाथों बिक चुके है। देश में किसान कर्ज ना चुका पाने के कारण आत्महत्या कर रहे है, व्यापारी जीएसटी और नोटबंदी के कारण बर्बाद हो रहा है, उनकी दुकाने बंद हो रही है और अम्बानी और अडानी की दुकाने चमक रही है। सिद्धू ने कहा कि अगर मैं आज मोदी के खिलाफ कुछ ना बोला तो आने वाला इतिहास मुझें माफ ना करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने 270 कुन्टल सोना गिरवी रख कर लाखों रूपये का कर्ज लिया है। 

उन्होंने कहा कि मोदी ने 15-15 लाख रूपये देने का वायदा किया था और करोड़ो युवाओं को रोजगार देने की बात कहीं थी। वो वायदे कहा गये ? जिससे देश में आक्रोश है। अब तो ये शोर है कि देश का प्रधानमंदी नरेन्द्र मोदी चोर है और आकाश से पाताल तक ये शोर है, नरेन्द्र मोदी चोर है। सिद्धू ने कहा कि मोदी की योजना है, पढ़े लिखे नौजवानों के लिये पकौडा और अमीरों के लिये भगौड़ा योजना। 

आज देश में न्यूज खत्म एम टी एन एल, बी एस एन एल, एन टी पी सी और ओ एन जी सी जैसी संस्थायें खत्म होने की कगार पर है। मोदी 2014 में गंगा साफ करने के नाम पर आये थे गंगा का लाल बनकर और 2019 मंे जायेगें राफेल का दलाल बनकर। मोदी ने जमकर खाया भी और अपने अमीर यारों को खिलाया भी। प्रधानमंत्री ने देश के 90 प्रतिशत सरकारी बैकों को लुटवाया है। इन्हीं तमाम मुद्दों पर सिद्वू ने मोदी को बहस की चुनौती दी है। 

इस मौके पर पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने कहा कि आज जो जनता ने प्यार दिया है उससे तो स्पष्ट हैे कि अब जीत निश्चित है। उन्होने कहा कि शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परम जीत सिंह सरना और सिख संगत ने कांग्रेस का जो साथ दिया है उसके लिये में आभारी हॅू।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसपश्चिम दिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील