लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में कहा- लोग सुनकर हैरान हो जाएंगे, मैं 35 साल तक भिक्षा मांगकर खाया हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2019 21:18 IST

Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी ने कहा, ''लोग सुनकर के हैरान हो जाएंगे जी.. क्योंकि कभी इस प्रकार की बातें आई ही नहीं हैं, मैं 35 साल तक भिक्षा मांगकर खाया हूं, अब किसी के गले नहीं उतरेगा ये.. लोगों के घर में..।''

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी में पीएम मोदी ने मीडिया को दिया इंटरव्यू, कहा- 35 वर्षों तक भिक्षा मांगकर खाना खायापीएम मोदी ने इंटरव्यू में बताई अपने संघर्ष की कहानी, कहा- खाना बनाना आता है

Lok Sabha Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हिंदी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़ी चौकाने वाली बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने 35 वर्षों तक लोगों के घरों में भिक्षा मांगकर खाना खाया है। राजनीतिक और गैर-राजनीतिक तमाम सवालों के बीच प्रधानमंत्री ने अपने जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं पर बात करते हुए अपने संघर्ष के दिनों की कहानी बताई।

इसी दौरान उन्होंने कहा, ''लोग सुनकर के हैरान हो जाएंगे जी.. क्योंकि कभी इस प्रकार की बातें आई ही नहीं हैं, मैं 35 साल तक भिक्षा मांगकर खाया हूं, अब किसी के गले नहीं उतरेगा ये.. लोगों के घर में.. इसलिए खाने का कोई.. अच्छा, मैं बताकर के नहीं जाता था.. जाता था.. पड़ा है तो खाता था वरना चला आता था.. ऐसे जिया हूं।''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''लेकिन कभी दफ्तर आ जाता था और देर से आया तो खिचड़ी जरा सरल होता था.. खिचड़ी बना लेता था.. दूसरा जब मैं हिमालय की मेरी लाइफ पूरा करके वापस आया तो मेरा पास काम क्या था.. अहमदाबाद के कांकड़िया में डॉक्टर हेडगेवार भवन है.. उसका कचरा-पोता यही मेरा काम था.. सफाई करता था मैं..।''

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए काम करने के दौरान की बात बताई। उन्होंने कहा, ''साढ़े चार-पांच बजे उठना, पूरा दफ्तर में झाड़ू लगाना, पोता करना, फिर सबके लिए चाय बनाना और 5:20 पर सबको उठाना, फिर हमारे यहां आरएसएस में प्रात: स्मरण होता है.. तो प्रात: स्मरण होता था.. सभी महापुरुषों का स्मरण होता है, फिर सबको चाय परोसता था, उसके बाद शाखा चला जाता था, फिर आकर के सबके लिए नाश्ता बनाता था, तो पोहे वगैरह मुझे बनाना बहुत अच्छा आता है, सबको मैं खिलाता था, और फिर कोई दस बजे स्नान करता था, फिर मैं अखबार पढ़ता था और फिर किसी के घर खाना खाने के लिए चला जाता था.. तो ये मेरी जिंदगी रही थी.. ये ऐसी जिंदगी मैंने कोई दो-ढाई साल बिताई थी।'' 

पीएम मोदी ने कहा कि ''न ये संघर्ष है, न कठिनाइयां, जिंदगी की मेरी शिक्षा है। मेरे लिए एजुकेशन है।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण