लाइव न्यूज़ :

योगी के मंदिर जाने और दलित के घर खाना खाने के 'ड्रामे' पर चुनाव आयोग मेहरबान क्यों: मायावती

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2019 08:31 IST

चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे और मायावती को 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं करने का फरमान सुनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग पर साधा निशानामायावती ने पूछा- योगी के दलित के घर और मंदिर जाकर सियासी लाभ उठाने पर चुनाव आयोग चुप क्योंयोगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे, मायावती पर 48 घंटे का चुनाव आयोग ने लगाया था बैन

लोकसभा चुनाव-2019 के दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि 72 घंटे के बैन के बावजूद उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर और मंदिरों में जाकर और दलित के घर खाना खाकर चुनावी लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग मेहरबान है। 

मायावती ने ट्वीट किया, 'चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके यूपी के सीएम योगी शहर- शहर व मन्दिरों में जाकर एवं दलित के घर बाहर का खाना खाने आदि का ड्रामा करके तथा उसको मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करवाके चुनावी लाभ लेने का गलत प्रयास लगातार कर रहे हैं किन्तु आयोग उनके प्रति मेहरबान है, क्यों?'

साथ ही मायावती ने आगे लिखा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो इस चुनाव का स्वतंत्र और निष्पक्ष होना असंभव है। मायावती के अनुसार, 'अगर ऐसा ही भेदभाव व बीजेपी नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की अनदेखी व गलत मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर इस चुनाव का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना असंभव है। इन मामलों मे जनता की बेचैनी का समाधान कैसे होगा? बीजेपी नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने पर तुला है जैसा वह अबतक करता आया है, क्यों?'

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के 'बजरंगबली' वाले बयान के बाद कार्रवाई करते हुए उन पर 72 घंटे का चुनाव प्रचार का बैन लगा दिया था। साथ ही मायावती पर धर्म के आधार पर वोट मांगने के लिए चुनाव आयोग ने 48 घंटे का बैन लगाया था। साथ ही सपा के आजम खान की अभद्र टिप्पणी के लिए भी चुनाव आयोग ने ऐसी ही कार्रवाई की थी।

हालांकि, प्रचार पर लगे बैन के बावजूद योगी ने अगले दिन लखनऊ के हनुमान सेतु स्थित बजरंग बली के मंदिर में पूजा अर्चना की। योगी ने मंदिर में करीब 25 मिनट रुककर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं के साथ बैठकर आंख बंद करके हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद बुधवार को भी बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की थी और इससे पहले योगी ने अयोध्या में एक दलित के घर खाना भी खाया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीयोगी आदित्यनाथचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप