लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुरू हो गई वोटिंग, जानिए किसने डाला पहला वोट

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2019 10:36 IST

lok sabha election 2019: बताया गया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले वोटर डीआईजी सुधाकर नटराजन हैं। उन्होंने जवानों में सबसे पहला वोट डाला है।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के मतदान के लिए वोटिंग शुरू हो गई है और पहला वोट डाला जा चुका है। दरअसल, यह वोट    भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 80 जवानों ने पोस्टल बैलेट के जरिए डाले हैं। आईटीबीपी ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारित ट्विटर पेज पर ट्वीट कर दी है। 

आईटीबीपी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर में लोकसभा चुनाव 2019 का पहला वोट सर्विस वोटर के द्वारा डाला गया है और वोटिंग पोस्टल बैलेट के जरिए की गई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने 5 अप्रैल को वोट डाले हैं।

बताया गया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के पहले वोटर डीआईजी सुधाकर नटराजन हैं। उन्होंने जवानों में सबसे पहला वोट डाला है। वहीं, आज (सोमवार) त्रिपुरा में जवान अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बता दे, लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को कराया जाएगा और इस बार सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जो भी सेना, पुलिस और राज्य पुलिस का जवान अपने लोकसभा क्षेत्र से बाहर तैनात होता है उसे सर्विस वोटर्स कहा जाता है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार 30 लाख के करीब वोटर सर्विस वोटर हैं और ये कुल मतदाताओं की तुलना में महज 0.33% हैं।

जानिए, कब-कब होंगे मतदान

पहला चरण- 11 अप्रैल- 91 सीटों- आंध्र प्रदेश (25 सीटें), अरुणाचल (2 सीटें) असम (5 सीटें) बिहार (4 सीटें) छत्तीसगढ़ (1 सीटें) जम्मू-कश्मीर (2 सीटें), महाराष्ट्र (1 सीट), मेघालय (1 सीट), मिजोरम (1 सीटें), ओडिशा (4 सीटें), सिक्किम (1 सीट), तेलंगाना (17 सीटें) त्रिपुरा (1 सीट), उत्तर प्रदेश (8 सीटें), उत्तराखंड (5 सीटें), पश्चिम बंगाल (2 सीटें), अंडमान निकोबार (1 सीट), लक्षद्वीप (1 सीट)

दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 91 सीटें- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुद्दुचेरी-1

तीसरा चरण- 23 अप्रैल- 115 सीटें- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-5, दादर नागर हवेली-1, दमन दीव-1.

चौथा चरण- 29 अप्रैल- 71 सीटें- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण- 6 मई- 51 सीटें- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण- 12 मई- 59 सीटें- बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- 59 सीटें- बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4

टॅग्स :लोकसभा चुनावआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: नशे में धुत महिला ने ITBP जवानों को दी धमकी, देखें वायरल वीडियो

भारतUttarakhand Avalanche: 4 की मौत, 50 को बचाया और 5 मजदूर अभी भी लापता, बीआरओ ने तेज किया अभियान

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतचीन सीमा से सटे उत्तराखंड के 11 गांव पूरी तरह खाली, सीएम धामी को सौंपी गई रिपोर्ट, सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण

क्राइम अलर्टIndia-China smuggling: लद्दाख में सोने की 108 ईंटे जब्त, प्रत्येक का वजन एक किग्रा, दो अरेस्ट, आईटीबीपी इतिहास में सबसे बड़ी जब्ती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील