लाइव न्यूज़ :

कर्ज माफी किसानों को सुस्त बनाती है, भाजपा के पास कर्ज माफी की योजना नहींः हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 18:26 IST

हरियाणा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने यह भी कहा कि कांग्रेस की 'न्याय' योजना के लिए अलग से बजट नहीं होगा और सभी योजनाओं को बंद करके ही इससे लागू किया जा सकता है। खट्टर (65) ने कहा कि कर्ज माफी योजना नहीं होने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान परिपक्व हुए हैं। हमने कर्ज माफी की जगह उनके लाभ में सुधार के प्रयास किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।खट्टर ने राष्ट्रवाद पर छिड़ी बहस के लिये विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रवाद की बहस को भाजपा ने नहीं बल्कि विपक्षी दलों ने हवा दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुताबिक कर्ज माफी किसानों को सुस्त बनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास किसानों के लिये कर्ज माफी की योजना नहीं होने से हरियाणा में लोकसभा चुनाव पर कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हरियाणा में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने यह भी कहा कि कांग्रेस की 'न्याय' योजना के लिए अलग से बजट नहीं होगा और सभी योजनाओं को बंद करके ही इससे लागू किया जा सकता है। खट्टर (65) ने कहा कि कर्ज माफी योजना नहीं होने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसान परिपक्व हुए हैं। हमने कर्ज माफी की जगह उनके लाभ में सुधार के प्रयास किए हैं।

फसलों के बहुत अधिक दाम निर्धारित किये गए हैं। हमने उनके लिए सहायता की घोषणा की है, लेकिन छूट नहीं दी। किसान अपने व्यवसाय को लाभदायक बनाने की हमारी पहल से खुश हैं ... उन्होंने इस तरह का फायदा कभी नहीं देखा था।

उन्होंने कहा, "हरियाणा में कृषक समुदाय अपने आर्थिक पतन के कारणों को मिटाना चाहते हैं। एक बार जब लोग मुफ्त में कुछ प्राप्त करने लगते हैं, तो वे सुस्त पड़ जाते हैं। वे यहां, वहां और हर जगह से ऋण लेते हैं और वित्तीय प्रबंधन नहीं कर पाते। इस तरह से योजना (ऋण-माफी) कुछ राज्यों में स्थिति के अनुसार किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन हमारे राज्य में नहीं।"

कांग्रेस की 'न्याय' योजना उनके द्वारा की जा रही राजनीति का एक अलग उदाहरण

उन्होंने कहा, "कांग्रेस की 'न्याय' योजना उनके द्वारा की जा रही राजनीति का एक अलग उदाहरण है। उन्होंने यह नहीं बताया कि इसे लागू करने के लिये इतनी बड़ी राशि का इंतजाम कैसे किया जाएगा। वे अन्य सभी योजनाओं को बंद करके उससे हासिल राशि से ही इसे लागू कर सकते हैं। क्या वे इसके लिए सभी योजनाओं को बंद कर सकते हैं।"

खट्टर ने राष्ट्रवाद पर छिड़ी बहस के लिये विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रवाद की बहस को भाजपा ने नहीं बल्कि विपक्षी दलों ने हवा दी। उन्होंने "आतंकवादियों की भाषा" बोलकर और पाकिस्तान का समर्थन करके लोगों की भावनाओं से खेलने की कोशिश की।

उन्होंने 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। खट्टर ने कहा, "उन्होंने हरियाणा को जलाया। इसके लिये कांग्रेस जिम्मेदार है। वे बांटो और राज करो की राजनीति करना चाहती थी और अब जब उन पर उंगलियां उठ रही हैं तो वे हमें दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार अपराध सबसे अच्छा बचाव है। हम उस मसले के राजनीतिकरण के पक्ष में नहीं थे। वे इस पर जितना बात करेंगे उतना ही लोगों को वास्तविकता का पता चलेगा।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील