लाइव न्यूज़ :

गुजरात: चुनावी भाषण दे रहे हार्दिक पटेल को नौजवान ने मंच पर चढ़कर थप्पड़ मारा

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2019 11:36 IST

एक दिन पहले ही गुरुवार को बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने का भी मामला सामने आया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सुरेंद्र नदर में चुनावी भाषण के दौरान हार्दिक पटेल के शख्स ने मारा थप्पड़पिछले ही महीने कांग्रेस में शामिल हुए थे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल

पाटिदार नेता और हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हार्दिक पटेल को शुक्रवार सुबह चुनावी सभा में एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना गुजरात के सुरेंद्र नगर के चुनावी सभा में हुई। हार्दिक पटेल के समर्थकों ने हालांकि इस दौरान उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने बीच- बचाव करते हुए आरोपी युवक को भीड़ से बचाया। इस घटना के बाद पटेल ने बीजेपी पर उन्हें जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। हार्दिक पटेल ने कहा, 'बीजेपी चाही है कि मुझे मार दिया जाए। मुझ पर बीजेपी हमला करा रही है।' 

हार्दिक पटेल हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे और उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि, 2015 में गुजरात के विसपुर दंगा मामले में दोषी ठहराये जाने के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। हार्दिक ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी थी पर कोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार दिया था। हार्दिक पटेल 12 मार्च को कांग्रेस में शामिल हुए थे और इसके बाद पार्टी के टिकट पर जामनगर से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी।

बहरहाल, एक दिन पहले ही गुरुवार को बीजेपी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने का भी मामला सामने आया था। घटना के समय बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव और जीवीएल नरसिम्हा राव मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उस समय राव कांग्रेस पर साध्वी प्रज्ञा सहित हिंदू कार्यकर्ताओं पर ‘झूठे मामले’ दर्ज करवा कर हिंदुओं को बदनाम करने का आरोप लगा रहे थे। जूता फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कानपुर के शक्ति भार्गव के रूप में हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी