लाइव न्यूज़ :

आप प्रत्याशी आतिशी ने कहा, भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर नौसिखिया लगते हैं, अपना नामांकन ठीक से नहीं भरा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 14:21 IST

उनकी प्रसिद्धि उनके खिलाफ ही जाएगी क्योंकि लोग बड़ी हस्तियों को देखना तो चाहते हैं, लेकिन अपना प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहते हैं जो हर समय उनके लिए उपलब्ध रहे। ऑक्सफोर्ड से स्नातक आतिशी चुनावी दौड़ में भाजपा को मुख्य प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस को तीसरे नंबर पर मानती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग पूर्व क्रिकेटर को इसलिए वोट नहीं देंगे क्योंकि वे जानते हैं कि चुनाव के बाद गंभीर किसी न किसी तरह अयोग्य हो जाएंगे।भाजपा ने उनके खिलाफ जहां गंभीर को उतारा है, वहीं कांग्रेस की तरफ से अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं। दिल्ली में 12 मई को मतदान होगा।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को ‘‘नौसिखिया’’ करार दिया और कहा कि उनकी प्रसिद्धि उनके खिलाफ ही जाएगी क्योंकि लोग बड़ी हस्तियों को देखना तो चाहते हैं, लेकिन अपना प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहते हैं जो हर समय उनके लिए उपलब्ध रहे।

ऑक्सफोर्ड से स्नातक आतिशी चुनावी दौड़ में भाजपा को मुख्य प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस को तीसरे नंबर पर मानती हैं। उन्होंने कहा कि लोग पूर्व क्रिकेटर को इसलिए वोट नहीं देंगे क्योंकि वे जानते हैं कि चुनाव के बाद गंभीर किसी न किसी तरह अयोग्य हो जाएंगे।

आतिशी ने कहा, ‘‘गौतम गंभीर नौसिखिया भी लगते हैं। उनका नामांकन ठीक से नहीं भरा गया। उनके पास दो मतदाता परिचय पत्र हैं। लोग सोचते हैं कि गंभीर के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं, किसी न किसी तरह वह अयोग्य हो जाएंगे, इसलिए वे गंभीर के पक्ष में मतदान कर क्यों अपना वोट बरबाद करें।’’

आप उम्मीदवार आतिशी (37) अपने उपनाम मार्लेना का इस्तेमाल नहीं करतीं। हालांकि उन्होंने इसे आधिकारिक रूप से नहीं हटाया है। उन्होंने कहा कि बड़ी हस्तियों को एक नुकसान होता है कि जनता उन्हें देखना तो पसंद करती है, लेकिन वह सांसद ऐसा चाहती है जो हमेशा उनके साथ रहे।

आतिशी ने कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि गौतम गंभीर एक स्टार हैं जो मुंबई, लंदन और जोहानिसबर्ग जाते रहते हैं। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।’’ आप उम्मीदवार त्रिकोणीय मुकाबले का सामना कर रही हैं।

भाजपा ने उनके खिलाफ जहां गंभीर को उतारा है, वहीं कांग्रेस की तरफ से अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं। दिल्ली में 12 मई को मतदान होगा। आतिशी के अनुसार कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहेगी और उसकी भूमिका ‘‘वोट कटवा’’ पार्टी से ज्यादा की नहीं है। उन्होंने भाजपा को मुख्य प्रतिद्वंद्वी बताया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आतिशी मार्लेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गौतम गंभीरआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र