लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा बीजेपी में हुए शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2019 14:23 IST

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने सबसे पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, जिसमें जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर के बावजूद अरविंद शर्मा ने बीजेपी को करारी मात दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अरविंद शर्मा ने साल 1996 में सोनीपत से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस से टिकट पाकर चुनाव लड़ा और बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी कुमार चोपड़ा को करीब साढ़े तीन लाख वोटों से मात दी

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की अदला-बदली जारी है। नेताओं के अदला-बदली क्रम में हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी से पूर्व सांसद रह चुके अरविंद शर्मा शुक्रवार (15 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हरियाणा के सीएम की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया है।

इससे पहले अरविंद शर्मा के बीजेपी में शामिल होने की खबरें थी। बीजेपी में ज्वाइन होने से पहले  अरविंद सीएम मनोहर लाल खट्ट्र से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस मौके पर सीएम के अलावा हरियाणा चुनाव प्रभारी कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, चौधरी बीरेंद्र सिंह, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। अरविंद शर्मा के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस को किसी बड़े झटके से कम नहीं है। क्योंकि साल 2004 से उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। 

जानिए कौन है अरविंद शर्मा

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने सबसे पहले निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, जिसमें जीत हासिल की। इन्होंने अपना सबसे पहला लोकसभा चुनाव 1996 में लड़ा। इसके बाद साल 2004 और 2009 में अरविंद शर्मा को कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और विजयी हासिल की। साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस से टिकट पाकर चुनाव लड़ा और बीजेपी प्रत्याशी अश्विनी कुमार चोपड़ा को करीब साढ़े तीन लाख वोटों से मात दी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार