लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- दुनिया को हमने प्रभावित किया, शानदार और सकारात्मक रहा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2019 18:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने सत्ता में वापसी का किया दावा, अमित शाह के साथ संवाददाताओं से हुए रूबरूमोदी ने संवादाताओं से कहा कि वह कोई सवाल नहीं लेंगे क्योंकि यह संवाददाता सम्मेलन शाह के लिए आयोजित किया गया है और भाजपा की व्यवस्था में अनुशासन का पालन किया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार बड़ी संख्या में एकत्र हुए संवाददाताओं से पहली बार यहां रूबरू हुये और दावा किया कि चुनाव के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। मोदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछली बार 16 मई को चुनाव परिणाम आया था और 17 मई को एक दुर्घटना हुई थी।

17 मई को सट्टाखोरों को मोदी की हाजिरी का बड़ा नुकसान हुआ था। सट्टा लगाने वाले तब सब डूब गये थे, यानी ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हो गई थी।’’ मोदी ने चुनाव प्रचार अभियान से जुड़े अपने अनुभव के मुद्दे पर कहा, ‘‘चुनाव शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ। पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे कर दोबारा जीतकर आये.. यह शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये अपने आप में बड़ी बात है।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि कुछ बातें हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं। ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम सबका दायित्व है। हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी विविधताओं से भरा है।’’

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के सवाल पर कहा, ‘‘बंगाल में भाजपा के 80 कार्यकर्ता मारे गए हैं। हम तो पूरे देश में चुनाव लड़ रहे हैं, कहीं और हिंसा क्यों नहीं होती है।’’ शाह ने कहा, ‘‘हमारे कारण हिंसा होती तो देश के हर हिस्से में होती।

मीडिया को ममता जी से पूछना चाहिए कि वहीं ऐसा क्यों होता है,’’ शाह ने भी भाजपा की जीत के प्रति भरोसा जताते हुये कहा, ‘‘भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा, (पार्टी) 300 सीट जीतेगी, राजग की सरकार बनेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।’’

वास्तव में यह संवाददाता सम्मेलन भाजपा अध्यक्ष शाह के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान शाह ने राजग सरकार के कामकाज की विस्तृत ब्यौरा पेश किया। मोदी ने संवादाताओं से कहा कि वह कोई सवाल नहीं लेंगे क्योंकि यह संवाददाता सम्मेलन शाह के लिए आयोजित किया गया है और भाजपा की व्यवस्था में अनुशासन का पालन किया जाता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?