लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: शिव सेना नेता संजय राउत को EC ने थमाया नोटिस, कन्हैया कुमार पर की थी टिप्पणी

By भाषा | Updated: April 3, 2019 20:05 IST

Open in App

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि ऐसे लोगों को संसद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए जिन पर देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप हैं। शिवसेना नेता को उनकी इस टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है कि बिहार में बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को किसी भी कीमत पर हराया जाना चाहिए। 

उन्होंने यहां पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसे गंभीर आरोप तभी लगाए जाने चाहिए जब इसके लिए ठोस सामग्री हो। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि देशद्रोह जैसे गंभीर प्रकृति के मामले तभी होने चाहिए जब गंभीर गलती को साबित करने के लिए पर्याप्त जानकारी हो। 

जब सरकार किसी के खिलाफ इस तरह का रुख अपनाती है, तो चुनाव आयोग और उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए तथा ऐसे व्यक्तियों को संसद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है और वही नियम कन्हैया कुमार के लिए क्यों नहीं लागू किया गया है। राउत ने कहा कि व्यक्ति की जाति, धर्म, विचारधारा या पार्टी कुछ भी हो लेकिन यदि अगर राजद्रोह का आरोप लगाया जाता है, तो ऐसे लोगों को संसद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 

मुंबई के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कन्हैया कुमार के खिलाफ टिप्पणी को लेकर सोमवार को राउत को नोटिस दिया। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक राउत ने अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा था कि कन्हैया कुमार को हराया जाना चाहिए, भले ही केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह सुनिश्चित करने के लिए ‘‘ईवीएम के साथ छेड़छाड़’’ करनी पड़े। नोटिस के बारे में पूछने पर राउत ने कहा कि वह आने वाले समय में इसका जवाब देंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकन्हैया कुमारशिव सेनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी