लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की जीत वाले बयान पर फंसे कल्याण सिंह! चुनाव आयोग ने पाया- हुआ है आचार संहिता का उल्लंघन

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2019 10:27 IST

साल-1993 के बाद यह दूसरा मामला है जब चुनाव आयोग ने किसी राज्यपाल को आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने पिछले हफ्ते पीएम मोदी के समर्थन में दिया था बयानचुनाव आयोग ने पाया, हुआ है आचार संहिता का उल्लंघन, राष्ट्रपति से की जाएगी शिकायत

चुनाव आयोग ने पाया है कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिर से चुना जाने वाले बयान देकर में चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार चुनाव आयोग अब ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखकर पूरे मामले की जानकारी देगी। कल्याण सिंह ने हाल में अलिगढ़ में कहा था कि वह चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के पीएम चुने लिए जाए।

ऐसे में साल-1993 के बाद यह दूसरा मामला है जब चुनाव आयोग ने किसी राज्यपाल को आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला बताया है। इससे पहले 1993 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे गुलशेर अहमद अपने बेटे सईद अहमद का चुनाव प्रचार करते हुए विवाद में आये थे। इसके बाद अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

कल्याण सिंह ने पिछले हफ्ते पीएम मोदी के समर्थन में बयान दिया था। वह दरअसल पिछले हफ्ते अलीगढ़ सीट पर बीजेपी के अंदरखाने सतीश गौतम की उम्मीदवारी पर विवाद को सुलझाने गये थे। वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कल्याण सिंह ने कहा था, 'हम सभी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और इस नाते से हम जरूर चाहेंगे कि बीजेपी विजयी हो। सब चाहेंगे कि एक बार फिर केंद्र में मोदीजी प्रधानमंत्री बनें।'

चुनाव आयोग ने मीडिया में यह बयान आने के बाद यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी थी। पूरा बयान देखने के बाद चुनाव आयोग ने माना है कि राजस्थान गवर्नर ने खुद एक 'बीजेपी कार्यकर्ता' के तौर पर अपनी बात की। रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव आयोग ने पाया कि कल्याण सिंह ने ऐसा बयान देकर राज्यपाल के पद की गरिमा को कम किया है। सूत्रों के अनुसार चूकी राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, ऐसे में उन्हें इस बात की जानकारी चुनाव आयोग की ओर से दी जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव