लाइव न्यूज़ :

40 विधायकों के संपर्क में होने के पीएम मोदी के दावे पर भड़की TMC, कहा- चुनाव आयोग से करेंगे पीएम की शिकायत

By धीरज पाल | Updated: April 29, 2019 17:36 IST

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात करने वाली दीदी, बस इतना समझ लो, ये देश की जनता गलती माफ कर सकती है लेकिन विश्वासघात को माफ नहीं कर सकती।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी विधायक डेरेक ओ ब्रायन ने पीएम मोदी को बताया 'एक्सपायरी बाबू''हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोप में चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत  

लोकसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में सोमवार (29 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम ममता बनर्जी हमला बोलते हुए दावा किया था कि टीएमसी (TMC) के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। उनके इस बयान को लेकर टीएमसी विधायक डेरेक ओ ब्रायन ने पीएम मोदी पर 'खरीद-फरोख्त' का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वो चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करेंगे। 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'एक्सपायरी बाबू पीएम, आपके साथ कोई भी नहीं जाएगा, यहां तक कि 1 काउंसलर भी। आप चुनाव प्रचार कर रहे हैं या हॉर्स ट्रेडिंग (खरीद-फरोख्त)। आज हम इस बारे में चुनाव आयोग के पास शिकायत करने जा रहे हैं। हमारा आरोप है कि वो हॉर्स ट्रेडिंग कर रहे हैं।'

जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा था 

पीएम मोदी ने सेरमपुर में रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है। पीएम मोदी ने दावा किया टीएमसी (TMC) के 40 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो आपके (ममता बनर्जी) विधायक आपको छोड़कर भाग जाएंगे। 

'विश्वासघात को माफ नहीं कर सकती जनता'

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात करने वाली दीदी, बस इतना समझ लो, ये देश की जनता गलती माफ कर सकती है लेकिन विश्वासघात को माफ नहीं कर सकती। दीदी, आपकी जमीन खिसक चुकी है और दीदी देख लेना कि जब 23 तारीख को जब नतीजे आएंगे और जब चारों तरफ कमल खिलेगा तो तुम्हारे विधायक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे दीदी। आज भी आपके 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं। दीदी आपका बचना मुश्किल है क्योंकि आपने विश्वासघात किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीटीएमसीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष