लाइव न्यूज़ :

सबरीमला मुद्दे पर बयान को लेकर माकपा ने पीएम मोदी को घेरा, निर्वाचन आयोग से की कार्रवाई की मांग

By भाषा | Updated: April 16, 2019 20:12 IST

Open in App

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पार्टी का आरोप है कि सबरीमला मामले में टिप्पणी करके प्रधानमंत्री साम्प्रदायिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

तमिलनाडु के थेनी में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सबरीमला पर वाम और मुस्लिम लीग बहुत खतरनाक खेल खेल रहे हैं और ‘आस्था तथा आकांक्षा की जड़ों पर हमले की तैयारी कर रहे हैं।’’ निर्वाचन आयुक्त को लिखे गए पत्र में पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य निलोत्पल बासु ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणी आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।

बासु ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट उदाहरण है कि मोदी ना सिर्फ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि चुनाव प्रचार में सबरीमला और भगवान अयप्पा स्वामी के नाम का इस्तेमाल नहीं करने के निर्वाचन आयोग के आदेश का उल्लंघन भी कर रहे हैं। दोहरा दूं कि एलडीएफ ने बार-बार यह कहा है कि वह आस्था के खिलाफ नहीं है, वह सिर्फ उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करने तक सीमित है।’’

आयोग से मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आस्था का सवाल खड़ा करके और केरल की एलडीएफ सरकार पर आरोप लगाकर प्रधानमंत्री उस आस्था से जुड़े लोगों से अपील करने का प्रयास कर रहे हैं। वह आदर्श आचार संहिता और आपके आदेश के विरूद्ध है।’’ आयोग ने मार्च में सभी राजनीतिक दलों से कहा था कि वह प्रचार के दौरान भगवान अयप्पा स्वामी के नाम का प्रयोग ना करें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीसबरीमाला मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस