लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाया हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप, गुजरात में एक प्लॉट से जुड़ा है मामला

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2019 12:49 IST

कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने 2012 और 2017 में जो हलफनामा दिया उसमें एक प्लॉट को लेकर गलत जानकारी दी गई है और उसे छिपाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने लगाया पीएम मोदी पर हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोपगुजरात के गांधीनगर के सेक्टर -1 में एक प्लॉट से जुड़ा है मामलासुप्रीम कोर्ट में पीएम मोदी के हलफनामे को लेकर दायर हुई है पीआईएल

कांग्रेस ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दाखिल एक पीआईएल का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 2012 और 2017 के बीच जो हलफनामा दिया उसमें एक प्लॉट को लेकर गलत जानकारी दी गई है और उसे छिपाया गया है। कांग्रेस के आरोप के अनुसार यह मामला गुजरात के गांधीनगर का है। 

कांग्रेस के मुताबिक  2012 के बाद से मोदी की तरफ से दाखिल किए गए हलफनामों में घोषणा की गई है कि गांधीनगर के उसी सेक्टर में स्थित प्लॉट 401/ए का मोदी के पास एक-चौथाई मालिकाना हक है जबकि इस प्लॉट का जिक्र वित्त मंत्री अरुण जेटली के हलफनामे में भी है।

साथ ही पवन खेड़ा ने कहा कि 2007 में नरेंद्र मोदी ने चुनावी हलफनामे में बताया कि वह गुजरात के गांधीनगर में सेक्टर-1 में प्लॉट 411 के एकलौते मालिक हैं लेकिन 2012 और 2014  में मोदी की तरफ से दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में इस प्लॉट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पवन खेड़ा ने कहा, 'नरेंद्र मोदी को 2002 में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह प्लॉट गांधीनगर में मिली थी। पीएम मोदी ने 2007 के चुनाव में यह घोषणा की गांधीनगर के सेक्टर-1 में 411 की घोषणा की। 2012 के हलफनामे में 411 नदारद हो गया और उसकी जगह 401/ए आ गया।'

पवन खेड़ा ने आगे कहा, 'इसमें पीएम ने प्लॉट की साइज वही बताई जो प्लॉट 411 की थी। पीएम मोदी ने 2014 में जब हलफनामा दिया तो उसमें भी 411 का जिक्र नहीं था। वहां भी 401/ए की बात की गई और प्लॉट का साइज वही बताया गया जो प्लॉट नंबर- 411 का बताया गया था।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस