लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में हिंसा, बैरकपुर में बीजेपी उम्मीदवार ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: May 6, 2019 10:14 IST

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के दौरान भी हिंसा की खबर सामने आई थी। आसनसोल से हिंसा की खबरे आई थी जहां से मौजूदा बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान भी हिंसा की खबरबैरकपुर और हावड़ा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़पलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग में पश्चिम बंगाल में 7 सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने लोकसभा चुनाव के तहत पांचवें चरण की जारी वोटिंग के दौरान खुद पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हमले का आरोप लगाया है। टीवी चैनल पर आये दृश्यों में देखा जा सकता है कि अर्जुन सिंह के बॉडीगार्ड बीच-बचाव का प्रयास कर रहे हैं। 

अर्जुन सिंह भी पुलिस वालों से बहस करते देखे गये। यह घटना कोलकाता से 29 किलोमीटर उत्तर में मोहनपुर में हुई। हावड़ा में भी टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है।

अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया, 'मुझ पर टीएमसी के कुछ गुंडो ने उस समय हमला किया जब मैंने उन कुछ लोगों को टोकने की कोशिश की जो बीजेपी समर्थकों को वोट देने से रोक रहे थे।'

अर्जुन सिंह ने ये आरोप भी लगाया कि उनसे मारपीट के लिए टीएमसी ने बाहर से लोगों को लाया है। इस दौरान अर्जुन ने अपना चोटिल मुंह भी पत्रकारों को दिखाया। अर्जुन ने कहा, 'यह पुलिस के सामने हुआ। तीतागढ़ पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बने रहे।'

फिलहाल इस पूरी घटना पर टीएमसी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि बैरकपुर पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों में से एक है। इस क्षेत्र में वोटिंग के दौरान केंद्रीय बलों की 55 कंपनियां तैनात की गई हैं।

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के दौरान भी हिंसा की खबर सामने आई थी। आसनसोल से हिंसा की खबरे आई थी जहां से मौजूदा बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो मैदान में हैं। आरोपों के अनुसार उनके कार को टीएमसी समर्थकों ने तोड़ दिया था। 

पांचवें चरण की वोटिंग के तहत पश्चिम बंगाल में सात सीटों पर वोटिंग हो रही है। पांचवें चरण में बाणगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हूगली और आरामबाग में वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में इस बार सभी 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगालबाबुल सुप्रियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष