लाइव न्यूज़ :

शाहनवाज हुसैन ने कहा, एक्जिट पोल तो सिर्फ झांकी है, 23 तारीख को असली तस्वीर आएगी

By भाषा | Updated: May 20, 2019 17:06 IST

एक्जिट पोल परिणाम को मोदी सरकार दोबारा लौटने की झांकी बताते हुए भाजपा ने सोमवार को जोर दिया कि जनता ने जातपात सहित संकीर्ण बंधनों को तोड़ते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त किया है और अब कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को अपनी नकारात्मकता पर आत्मचिंतन करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने दावा किया कि पार्टी पन्ना प्रमुखों की रिपोर्ट के आधार पर हम कह सकते हैं कि भाजपा को 300 से अधिक सीटें प्राप्त होंगी।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मां, माटी और मानुष का उनका नारा अब गोली, बारूद और बम में बदल गया है।

एक्जिट पोल परिणाम को मोदी सरकार दोबारा लौटने की झांकी बताते हुए भाजपा ने सोमवार को जोर दिया कि जनता ने जातपात सहित संकीर्ण बंधनों को तोड़ते हुए नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त किया है और अब कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को अपनी नकारात्मकता पर आत्मचिंतन करना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि इस बार का एक्जिट पोल तो सिर्फ झांकी है, 23 तारीख को असली तस्वीर आयेगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा एवं राजग दो तिहाई बहुमत प्राप्त करेगा।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी पन्ना प्रमुखों की रिपोर्ट के आधार पर हम कह सकते हैं कि भाजपा को 300 से अधिक सीटें प्राप्त होंगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस बार जातीय गठबंधन बनाने और राष्ट्रहित को दरकिनार करने के प्रयास को जनता परास्त करने जा रही है।

इस चुनाव में जातपात पर राष्ट्रवाद हावी रहा, इसलिये सारे संकीर्ण बंधन टूटे हैं और जनता ने मोदी जी को फिर आशीर्वाद देने का काम किया है। यह जातीय गठबंधन का अंतिम चुनाव होगा। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी सहित विपक्षी दलों के नेता पहले ही हार मान चुके हैं और उन्होंने आरोप प्रत्यारोप शुरू कर दिये हैं।

कुछ ईवीएम पर निशाना साध रहे हैं तो कुछ चुनाव आयोग में कमियां निकाल रहे हैं। हुसैन ने कहा कि ऐसे में इस चुनाव में कांग्रेस को यह विचार करना होगा कि ‘‘गाली-गलौच की राजनीति’’ से उन्हें कितना नुकसान हुआ। एक्जिट पोल को ‘गपशप’ बताने के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मां, माटी और मानुष का उनका नारा अब गोली, बारूद और बम में बदल गया है।

इस बारे में उन्हें आत्मावलोकन करना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में कुछ समय पहले हुए पंचायत चुनाव में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जोर दिया कि यह कोई पंचायत चुनाव नहीं है जहां हेराफेरी की जा सके, यह देश का चुनाव है।

लोगों ने राज्य में भाजपा को आशीर्वाद दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम को जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर भाजपा नीत राजग बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाता दिख रहा है। लगभग सभी एक्जिट पोल में भाजपा नीत गठबंधन को 272 के जादुई आंकड़े को पार करता दिखाया गया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीममता बनर्जीअमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर