लाइव न्यूज़ :

80 करोड़ की लागत से 80 फिट ऊंची निषादराज की प्रतिमा स्थापित करेगी योगी सरकार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 10, 2019 13:14 IST

बलरामपुर,सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और सुलतानपुर में आयोजित रैलियों में शाह ने कहा कि ''जिस स्थान पर केवट ने भगवान श्री राम के पैर धोए थे, वहां पर योगी आदित्यनाथ सरकार निषादराज की 80 फिट उंची प्रतिमा स्थापित करेगी। करीब 80 करोड़ रुपए लागत वाली निषादराज की यह भव्य प्रतिमा श्रींगवेरपुर में स्थापित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार प्रयागराज के श्रींगवेरपुर में निषादराज की भव्य प्रतिमा बनाएगीकेवट समाज करीब 13 प्रतिशत है। जहां तक लोकसभा सीट का सवाल है यह समुदाय और इनकी उपजातियां 80 लोकसभा सीटों पर करीब 20 प्रतिशत मतदाताओं को प्रभावित कर सकती हैं।

लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों में राज्य के निषाद (केवट) समुदाय को आकर्षित करने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि उप्र सरकार प्रयागराज जिले के श्रींगवेरपुर में निषादराज की एक भव्य प्रतिमा बनायेगी।

बलरामपुर,सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और सुलतानपुर में आयोजित रैलियों में शाह ने कहा कि ''जिस स्थान पर केवट ने भगवान श्री राम के पैर धोए थे, वहां पर योगी आदित्यनाथ सरकार निषादराज की 80 फिट उंची प्रतिमा स्थापित करेगी। करीब 80 करोड़ रुपए लागत वाली निषादराज की यह भव्य प्रतिमा श्रींगवेरपुर में स्थापित होगी।

श्रींगवेरपुर प्रयाग राज से 45 किलोमीटर दूर लखनऊ मार्ग पर स्थित है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह वह स्थान है जहां भगवान राम ने देवी सीता और लक्ष्मण के साथ गंगा नदी पार की थी। कहा जाता है कि नाविकों ने उन्हें गंगा नदी पार कराने से मना कर दिया था, उस समय निषादराज स्वयं वहां पहुंचे और मामले को हल करते हुये भगवान राम से उनके पैर धोने की इजाजत मांगी थी।

भाजपा नेताओं के अनुसार पूरे प्रदेश में केवट समाज करीब 13 प्रतिशत है। जहां तक लोकसभा सीट का सवाल है यह समुदाय और इनकी उपजातियां 80 लोकसभा सीटों पर करीब 20 प्रतिशत मतदाताओं को प्रभावित कर सकती हैं।

कुछ लोकसभा सीटों जहां केवट और मछुआरों का ज्यादा प्रभाव है उनमें फिरोजाबाद, बंदायू, शाहजहांपुर, कैराना, मछलीशहर और जौनपुर सीटें हैं। जबकि गाजीपुर, फूलपुर, सीतापुर, जालौन, फतेहपुर, उन्नाव, गोरखपुर, बलिया और देवरिया में निषाद समुदाय का खासा प्रभाव है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीगोरखपुरजौनपुरसंत कबीर नगर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह