लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः पीएम मोदी नहीं कर पाएंगे 42 जवानों की चिता की राख से राजतिलकः अजीज कुरैशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2019 12:21 IST

अजीज कुरैशी ने कहा कि अगर मोदी चाहें कि 42  जवानों की हत्या करके, उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक कर लेंगे तो जनता ऐसा नहीं करने देगी।

Open in App
ठळक मुद्देइसी साल फरवरी में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में 42 जवान शहीद हो गए थे।अजीज कुरैशी ने दावा किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी।अजीज कुरैशी ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आपकी फौज, आपकी सरकार है, फिर हाइवे पर आतंकवादी कैसे घुस गए।

चुनावी मौसम में पुलवामा हमले पर सियासत जारी है। अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अजीज कुरैशी ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश थी।

अजीज कुरैशी ने कहा है कि पुलवामा आपने प्लान करके करवाया है, ताकि फिर मौका मिल सके, लेकिन जनता समझती है।

अजीज कुरैशी ने कहा कि अगर मोदी चाहें कि 42  जवानों की हत्या करके, उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक कर लेंगे तो जनता ऐसा नहीं करने देगी।

हालांकि, इससे पहले पुलवामा अटैक के लिए राजनीतिक दलों की तरफ से सीधे पीएम मोदी की तरफ उंगली उठती रही हैं, लेकिन एक पूर्व राज्यपाल का प्रधानमंत्री पर दिया गया ये बयान काफी गंभीर है।

इसी साल फरवरी में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में 42 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।

भाजपा बिना दूल्हे की बारात

वहीं, अजीज कुरैशी ने भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाने पर कहा कि बीजेपी बिना दूल्हे की बारात है। बीजेपी जिसको सहरा बांधती है, वही भाग जाता है। कोई डर की वजह से सामने नहीं आ रहा है।

बीजेपी में नपुंसक लोग

अजीज कुरैशी ने दावा किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी। बीजेपी पर हमला करते हुए अजीज कुरैशी ने कहा कि जहां बीजेपी नेताओं ने कारखाने बंद करा दिए हैं।

बीजेपी ने नौजवानों को तबाह किया है। बीजेपी में नपुंसक लोगों ने अपने ही क्षेत्र के कारखाने बंद करा दिए। इन्हें वोट मांगने का क्या हक है।

आतंकवादी कैसे घुस गए

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए बयान में अजीज कुरैशी ने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आपकी फौज, आपकी सरकार है, फिर हाइवे पर आतंकवादी कैसे घुस गए। उन्‍होंने कहा कि आपने (मोदी ने) प्‍लान करके यह सब करवाया है।

जनता यह सब समझती है। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि यदि मोदी चाहें कि 42 जवानों की हत्‍या कर जवानों की चिता की राख से अपना राज तिलक करवा लें, लेकिन जनता ऐसा होने नहीं देगी।

यदि वे चाहें कि जवानों के खून से राज तिलक कर लें, लेकिन जनता ऐसा नहीं करने देगी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइककांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील