लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जालना सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर!

By भाषा | Updated: April 11, 2019 19:25 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा और शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं को दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने में कई दौर की बैठक करनी पड़ी। अंतत: खोटकर को शांत कराया गया और वह दानवे की उम्मीदवारी का समर्थन करने पर सहमत हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष दानवे 1999 से ही जालना संसदीय क्षेत्र से जीत रहे हैं। इस सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होना है।

जालना से भाजपा निवर्तमान सांसद रावसाहेब दानवे महाराष्ट्र के इस लोकसभा क्षेत्र से इस बार भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे जहां कांग्रेस पानी की कमी और कृषि मुद्दों के माध्यम से प्रभाव जमाने की उम्मीद कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष दानवे 1999 से ही जालना संसदीय क्षेत्र से जीत रहे हैं।

बहरहाल, भाजपा नेता को उस समय निराशा हुई जब स्थानीय राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के अर्जुन खोटकर ने कुछ हफ्ते पहले घोषणा की कि भगवा दलों के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के बावजूद वह इस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

दानवे और राज्य में मंत्री खोटकर के बीच मतभेद के कारण भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान पटरी से उतर गया है और मध्य महाराष्ट्र की इस लोकसभा सीट पर पार्टी की संभावनाओं को धक्का लगा है। इस सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को चुनाव होना है।

भाजपा और शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं को दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने में कई दौर की बैठक करनी पड़ी। अंतत: खोटकर को शांत कराया गया और वह दानवे की उम्मीदवारी का समर्थन करने पर सहमत हो गए।

हालांकि चुनावी मैदान में 20 उम्मीदवार हैं लेकिन मुख्य मुकाबला दानवे और कांग्रेस के विलास औताडे के बीच होने की संभावना है। औताडे अंतिम बार 1991 में इस सीट से चुनाव जीते थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी