लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मुजफ्फरनगर में रोड शो के दौरान BJP-RLD समर्थकों के बीच झड़प

By भाषा | Updated: April 8, 2019 02:10 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रालोद के समर्थकों का रोड शो नोना खेड़ी गांव पहुंचा तो भाजपा समर्थकों के साथ उनकी झड़प हुई। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। दोनों दलों के समर्थकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि इस सीट से रालोद प्रमुख अजित सिंह, भाजपा के संजीव बालयान तथा आठ अन्य चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव के दौरान नेता अनाप-सनाप बोलकर सुर्खियां बटोरते हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल लाइफ यानि के ऊपर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरएलडी प्रमुख बुधवार (तीन अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।  

उन्होंने अपने बेटे और गठबंधन के प्रतियाशी जयंत चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, 'कई बार झूठ हम लोग बोल-बालकर झगड़े का समझौता करा देते हैं, भइया ये (नरेंद्र मोदी) झूठ नहीं बोलता, इसने आजतक सच नहीं बोला है। बच्चो को कहते हैं सच बोला करो, इसके (नरेंद्र मोदी) मां-बाप ने नहीं सिखाया। ये महिलाओं का बड़ा पक्षधर है, तीन तलाक-तीन तलाक और अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया।'   

 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय लोक दलउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मुजफ्फरनगरलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो