लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने ओवैसी से जेड श्रेणी की सुरक्षा लेने का अनुरोध किया, कहा- एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: February 7, 2022 14:59 IST

अमित शाह ने कहा कि ओवैसी की धमकी का फिर से आकलन किया गया है और उन्हें एक बुलेटप्रूफ वाहन और जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। लेकिन, मौखिक जानकारी के अनुसार उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया है। मैं उनसे केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा को स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि ओवैसी का हापुड़ जिले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था।शाह ने कहा कि उनके आने-जाने की कोई सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी।शाह ने कहा कि मैं उनसे केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा को स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रही एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हापुड़ में हुई गोलीबारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में अफना बयान दिया और ओवैसी से जेड श्रेणी की सुरक्षा लेने का अनुरोध किया।

शाह ने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने काफिले पर फायरिंग की थी। वह सुरक्षित बाहर आ गए थे लेकिन उनके वाहन के निचले हिस्से पर गोली के 3 निशान थे। इस घटना को तीन प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा। एफआईआर दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि ओवैसी का हापुड़ जिले में कोई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम नहीं था, उनके आने-जाने की कोई सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को पहले नहीं भेजी गई थी। घटना के बाद वह सकुशल दिल्ली पहुंच गए।

शाह ने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से दो अवैध पिस्तौल और एक ऑल्टो कार बरामद की गई। फोरेंसिक टीम कार और घटना स्थल की सूक्ष्म जांच कर रही है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने तुरंत राज्य सरकार से रिपोर्ट ली। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से पहले मिली जानकारी के आधार पर केंद्र ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था। लेकिन सुरक्षा नहीं लेने के कारण, दिल्ली और तेलंगाना पुलिस के उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के प्रयास सफल नहीं हुए।

शाह ने कहा कि ओवैसी की धमकी का फिर से आकलन किया गया है और उन्हें एक बुलेटप्रूफ वाहन और जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। लेकिन, मौखिक जानकारी के अनुसार उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया है। मैं उनसे केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा को स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लड़ रही एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी मेरठ में चुनाव प्रचार कर दिल्ली लौट रहे थे और इसी दौरान हापुड़ में एक टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने उनके वाहन पर गोलीबारी कर दी। शुक्रवार को ओवैसी ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा उन्हें मुहैया कराई जा रही जेड श्रेणी की सुरक्षा लेने से उन्होंने इनकार कर दिया है।

टॅग्स :अमित शाहअसदुद्दीन ओवैसीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावहापुड़लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी