लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली में एक माह बाद खुली चाय की दुकान, छूट पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: April 27, 2020 13:51 IST

कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद आकाश ने सब्जियां बेचना शुरू कर दिया था। उसने 33 दिन बाद चाय की दुकान फिर से खोली लेकिन काम मंदा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बीच सरकार द्वारा कुछ छूट की अनुमति देने के सरकारी आदेश पर दिल्ली में मिली-जुली प्रतिक्रिया आयी है। लक्ष्मी नगर में घरेलू उपयोग की वस्तुओं का कारोबार करने वाले अरविंद अग्रवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अधिक दुकानें खुलने और पाबंदियां हटने के साथ व्यापार पटरी पर आ जाएगा।

नयी दिल्ली आकाश ने लगभग एक महीने बाद रविवार को लक्ष्मीनगर स्थित अपनी चाय की दुकान खोली। उसके चेहरे पर मुस्कुराहट और रोजगार के फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद साफ नजर आ रही है। मोहल्ले की दुकानों को फिर से खोलने संबंधी केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों को दिल्ली सरकार द्वारा लागू करने का आदेश देने के बाद आकाश अपनी दुकान खोल पाया है।

कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद आकाश ने सब्जियां बेचना शुरू कर दिया था। उसने 33 दिन बाद चाय की दुकान फिर से खोली लेकिन काम मंदा है। वह बताता है, ‘‘ज्यादा बिक्री नहीं हुई क्योंकि लोग लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं निकल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि तीन मई के बाद स्थिति में सुधार होगा।’’

लॉकडाउन के बीच सरकार द्वारा कुछ छूट की अनुमति देने के सरकारी आदेश पर दिल्ली में मिली-जुली प्रतिक्रिया आयी है। कुछ चाय विक्रेताओं, दर्जी और बिजली का सामान बेचने वाली दुकानें फिर से खुल गई हैं।

हालांकि, पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर और दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर सहित कई क्षेत्रों में किराने की दुकानों और दवा दुकानों को छोड़कर अधिकतर दुकानें बंद रहीं। लक्ष्मी नगर में घरेलू उपयोग की वस्तुओं का कारोबार करने वाले अरविंद अग्रवाल ने कहा कि उन्हें ज्यादा ग्राहकों के आने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्थिति का जायजा लेने और कुछ सफाई आदि करने के लिए आया था। मुझे उम्मीद है कि अधिक दुकानें खुलने और पाबंदियां हटने के साथ व्यापार पटरी पर आ जाएगा।’’ देशव्यापी लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई तक जारी रहेगा।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के व्यापार एवं उद्योग इकाई के संयोजक बृजेश गोयल ने कहा कि लक्ष्मीनगर में कई लोगों ने शनिवार को कुछ भ्रम के कारण बाजारों में अपनी दुकानें खोली थीं, लेकिन रविवार को ऐसी कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि सरकारी आदेश के बाद आवासीय क्षेत्रों में दुकानें खुलेंगी। कोरोना वायरस निरुद्ध क्षेत्रों में दुकानें हालांकि बंद रहेंगी और ऐसे क्षेत्रों में किसी भी व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं है।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार तीन मई तक लॉकडाउन के दौरान मोहल्लों की दुकानों को खोलने के केंद्र के दिशानिर्देशों को लागू कर रही है। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी बाजार और मॉल को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कोविड-19 के निरुद्ध क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार यथास्थिति बनाए रखेगी और तीन मई तक लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील नहीं देगी, सिवाय उनके जिनकी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनुमति दी है।’’ कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली सहित कई राज्यों के व्यापारियों को इस बात की वजह से अपनी दुकानों को खोलना मुश्किल हो रहा है क्योंकि ‘पड़ोस और मोहल्ले की दुकानों’ की परिभाषा स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि अकेले दिल्ली में लगभग 75,000 दुकानें हैं, जो आदेश के बाद खोली जा सकती हैं, लेकिन भ्रम की वजह से प्रतिक्रिया फीकी है। सीएआईटी ने रविवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखकर ‘पड़ोस या मोहल्ले की दुकानों’ पर और स्पष्टीकरण मांगा। इसमें कहा गया है कि प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच आम सहमति की कमी है, जिसने व्यापारियों को अपनी दुकानें खोलने से रोक दिया है।

दक्षिणपूर्व दिल्ली के जंगपुरा में पंकज कुमार ने 22 मार्च के बाद पहली बार सिलाई की अपनी दुकान खोली। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पहले अपना अधूरा काम पूरा करूंगा। कोविड-19 ने हमारे काम के ढंग को भी बदल दिया है। लॉकडाउन की समाप्ति के बाद स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल