लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दिल्ली सरकार गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश को करेगी लागू, कुछ और दुकानें खुलेंगी

By भाषा | Updated: April 25, 2020 22:20 IST

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण वाले कंटेनमेंट जोन (निषिद्ध क्षेत्रों) में दुकानें बंद रहेंगी और ऐसे क्षेत्रों में किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि वह एकल एवं आस-पड़ोस की दुकानों को खोलने पर केंद्र के नए दिशा-निर्देश को लागू करेगी। हालांकि, दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण वाले कंटेनमेंट जोन (निषिद्ध क्षेत्रों) में दुकानें बंद रहेंगी और ऐसे क्षेत्रों में किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि वह एकल एवं आस-पड़ोस की दुकानों को खोलने पर केंद्र के नए दिशा-निर्देश को लागू करेगी। हालांकि, दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण वाले कंटेनमेंट जोन (निषिद्ध क्षेत्रों) में दुकानें बंद रहेंगी और ऐसे क्षेत्रों में किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए एकल दुकानों, रिहायशी परिसरों में स्थित दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बाजारों और मॉल में स्थित दुकानें तीन मई तक बंद रहेगी जैसा कि गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश में उल्लेख है।

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कंटेनमेंट क्षेत्र की संख्या बढ़कर 95 हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 2500 से ज्यादा मामले और नए कंटेनमेंट क्षेत्र के जुड़ने के मद्देनजर क्या अतिरिक्त दुकानों को खोलने का फैसला ठीक है, को लेकर सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार ने फैसला इसलिए किया क्योंकि गृह मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों के बारे में सुनकर कई इलाकों में लोगों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दीं। दुकानों को बंद करने के लिए कहने से क्या कुछ इलाकों में कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गयी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के पास गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश को लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’

एक सूत्र ने बताया, ‘‘हालांकि कंटेनमेंट जोन में किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियादिल्लीगृह मंत्रालयलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत