लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: CM उद्धव ठाकरे ने कहा- समझता हूं कि लोग घर पर रहते हुए बोर हो जाते हैं, लेकिन कोरोना को रोकने के लिए जरूरी है

By अनुराग आनंद | Updated: April 8, 2020 14:42 IST

सीएम उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बताया था कि सही समय पर समीक्षा के बाद ही लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच राज्य में बंद को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं।सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि बंद पर निर्णय 14 अप्रैल के बाद लिया जाएगा।

मुंबई: देश भर में फैले कोरोना संक्रमण के बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को लेकर कहा कि मैं समझता हूं कि लोगों को घर से बाहर नहीं जाने की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करनी होता है। यही नहीं लोग 24 घंटे घर पर रहकर बोर हो जाते हैं। मुझे इस पर खेद है लेकिन #COVID-19 (कोरोना संक्रमण) को हराने के लिए घर पर रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

इसके साथ ही सीएम ठाकरे ने कहा कि मैं सभी सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों से अपील करना चाहता हूं, जिनके पास चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनुभव हैं, वह इस महामारी के दौर में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि नर्स, वार्ड बॉय आदि का जिन्होंने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन किसी कारण से काम नहीं किया है, या अनुभव है, ऐसे सभी लोग हमसे जुड़ने के लिए आगे आएं। महाराष्ट्र को आपकी जरूरत है।

लॉकडाउन को लेकर इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन पर निर्णय स्थिति की समीक्षा करने के बाद उचित समय पर किया जाएगा। 

इस बीच राज्य में बंद को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाए जाने के संकेत मिल रहे हैं। देश में कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए 25 अप्रैल से 21 दिन का बंद लागू किया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि ठाकरे ने पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की जिसमें राज्य में संक्रमण फैलने की वर्तमान स्थिति और उससे निपटने के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा की गई।

ठाकरे ने कहा कि बंद पर निर्णय 14 अप्रैल के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद उचित समय पर लॉकडाउन (बढ़ाने या समाप्त करने) पर निर्णय किया जाएगा।”

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे