लाइव न्यूज़ :

Lockdown 4.0: देश में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, NDMA ने जारी किया आदेश

By अनुराग आनंद | Updated: May 17, 2020 19:06 IST

पंजाब, महाराष्ट्र व तमिलनाडू सरकार पहले ही अपने राज्यों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देआज महाराष्ट्र ने 31 मई तक लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला ले चुकी है।देश में काफी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने सभी सरकारी विभागों को सूचना भेजकर अगले 2 सप्ताह (14 दिनों ) के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इस तरह अब 31 मई तक देश भर में लॉकडाउन जारी रहेगा।

हालांकि, इस दौरान नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कहा है कि सभी तरह की सेवा व सुविधाओं पर राज्य सरकारें अपनी तरफ से छूट आदि को लेकर निर्देश जारी करेंगी। केंद्र सरकार भी सेवा व सुविधाओं के विस्तार को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी कर सकती हैं।  

आर्थिक गतिविधियों को खोलने के लिए एनईसी गाइडलाइंस में जरूरी बदलाव करेगी ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जा सके।

बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के 17 मई शाम साढ़े 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के मामले 90927 हो चुके हैं। अब तक 2872 लोगों की मौत हुई है, एक्टिव केस 53946 हैं, जबकि 34109 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

बता दें चीन में फिलहाल कोरोना पॉजिटिव की आधिकारिक संख्या 82,941 है। कोरोना के मामलों में कमी और अंकुश को न देखते हुए पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक 24 घंटों में भारत में कोविड19 के 4,987 मामले सामने आए, ये मामलों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।  

COVID-19: दुनिया में 47 लाख से ज्यादा मामले

दुनियाभर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. यह महामारी 200 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है। दुनियाभर में कोविड19 पॉजिटिव मामले 4,721,851 हो गए हैं। अब तक 313,260 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक 1,812,164 लोग रिकवर भी हो चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका में 1,507,773 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 90,113 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है