लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी जारी, एक जवान शहीद, एक जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 1, 2020 12:10 IST

पाकिस्तान की तरफ से सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार बरसाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध को बनाने का कार्य शुरू होते ही पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी जाती है।कृष्णा घाटी में पाक द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में एक लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए।

जम्मू: एलओसी पर पाक सेना की ओर से जबरदस्त गोलाबारी की जा रही है। जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को भी जबरदस्त क्षति पहुंची है। भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है तथा एक अन्य जख्मी हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गया है। प्रवक्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कल देर रात कृष्णा घाटी में पाक द्वारा किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन में एक लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। कल रात मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की।

सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार बरसाए। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। एलओसी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। देर रात गोलाबारी जारी थी।

जानकारी के अनुसार, रात को पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इससे पहले कल सुबह भी तड़के पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी। 

अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब सात घंटे गोलाबारी कर बीएसएफ की पोस्ट को निशाना बनाया। कल रात दस बजे से लेकर आज सुबह पांच बजे तक पाकिस्तान की पप्पू चक पोस्ट से 25 चिनाब के रेंजर्स ने गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां को निशाना बनाया। जिसका बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

दरअसल, सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध को बनाने का कार्य शुरू होते ही पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठ कराने की ताक में भी रहता है। इसके पहले कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार की पूरी रात रुक-रुककर गोलाबारी होती रही। भारतीय क्षेत्र में इसका कोई नुकसान नहीं हुआ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानइंडियाएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी