LMOTY 2020: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले-25 पर्सेंट बजट शिक्षा पर, हेल्थ में क्रांति

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 15, 2021 08:40 PM2021-03-15T20:40:16+5:302021-03-18T16:32:37+5:30

हमारे सरकारी स्कूल दिल्ली के प्राइवेट स्कूल को टक्कर दे रहे हैं। हमारे सरकारी स्कूलों में आज स्वीमिंग पूल हैं, लिफ्ट हैं।

LMOTY 2020 delhi cm arvind kejriwal 25% of our budget goes to education revolution health | LMOTY 2020: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले-25 पर्सेंट बजट शिक्षा पर, हेल्थ में क्रांति

आज हमारे सरकारी स्कूल दिल्ली के प्राइवेट स्कूल को टक्कर दे रहे हैं। (photo-lokmat)

Highlightsहमारे टीचर बाहर के देशों से ट्रेनिंग कर के आ रहे हैं।भाजपा सरकार पर हमला किया। विजय दर्डा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सम्मानित किया।

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोकमत के चेयरमैन विजय दर्डा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विजय दर्डा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सम्मानित किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 25 पर्सेंट हमारा बजट शिक्षा पर खर्च करते है। 15 पर्सेंट हेल्थ पर खर्च किया जाता है। ऐसा कहीं नही होता है। आज हमारे सरकारी स्कूल दिल्ली के प्राइवेट स्कूल को टक्कर दे रहे हैं। हमारे सरकारी स्कूलों में आज स्वीमिंग पूल हैं, लिफ्ट हैं, हमारे टीचर बाहर के देशों से ट्रेनिंग कर के आ रहे हैं। शिक्षा और हेल्थ के क्षेत्र में क्रांति आई है। 

इस देश की ताकत बड़े लोग है नहीं, छोटे लोग हैं। लोकमत ही महाराष्ट्र है और महाराष्ट्र ही लोकमत है। महाराष्ट्र में लोकमत ही लोकमत है। बहुत सारे लोग अच्छा काम कर रहे हैं। लोकमत बहुत अच्छा काम कर रहा है। लोकमत से पुरस्कार मिलने के बाद लोग दुनिया में छा जाते है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मैं लोकमत और दर्डा परिवार को बधाई देता हूं। मैं उनको पुरस्कृत कर समाज में रौशनी फैला रहे हैं। सीएम ने कहा कि मैं हमेशा गुड था। लेकिन मीडिया ने खराब किया। मेरे घर में कोई राजनीति में नहीं था। जनता का भला करने के लिए मैं राजनीति में आया। 

कोरोना से लड़ने के लिए हमने केंद्र सरकार से मदद ली। मैं केंद्र और मोदी सरकार को बधाई देता हूं। उन्होंने मेरा साथ दिया। पीएम मोदी ने हमेशा साथ दिया। अमित शाह और केंद्रीय हेल्थ मंत्री ने साथ दिया। कोविड में सभी ने काम किया। 

शिक्षा की चर्चा हर कोई करता है। स्कूल के लिए हमने जोर से काम किया। कोई भी बच्चा अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ाता है। दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट को टक्कर दे रहे हैं। स्कूल में हमने खूब काम किया।

Web Title: LMOTY 2020 delhi cm arvind kejriwal 25% of our budget goes to education revolution health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे