लाइव न्यूज़ :

लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी शामिल नहीं होंगे रामलला के अभिषेक समारोह में, जानें राम मंदिर ट्रस्ट की क्या है अपील

By अंजली चौहान | Updated: December 19, 2023 08:25 IST

राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनकी उम्र को देखते हुए प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आने का अनुरोध किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है जिसके उद्घाटन की तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही है। राम मंदिर के अभिषेक समारोह में कई हस्तियों के पहुंचने के उम्मीद है वहीं, राम मंदिर आंदोलन के नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, जो अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन में सबसे आगे थे, उनके स्वास्थ्य और उम्र के कारण अगले महीने के अभिषेक समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा, "दोनों परिवार के बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया।" राय ने कहा कि 22 जनवरी को अभिषेक समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।   

उन्होंने कहा कि तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होगी और 22 जनवरी तक चलेगी। आमंत्रित लोगों की विस्तृत सूची देते हुए राय ने कहा कि स्वास्थ्य और उम्र संबंधी कारणों से आडवाणी और जोशी संभवत: अभिषेक समारोह में शामिल नहीं होंगे।

ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी अब 96 साल के हैं और जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा से मिलने और उन्हें समारोह में आमंत्रित करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

राय ने कहा, "छह दर्शनों (प्राचीन विद्यालयों) के शंकराचार्य और लगभग 150 साधु-संत समारोह में भाग लेंगे।"

गौरतलब है कि समारोह के लिए लगभग 4,000 संतों और 2,200 अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे प्रमुख मंदिरों के प्रमुखों और धार्मिक और संवैधानिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमयी, योग गुरु बाबा रामदेव, सिने स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रमुख उद्योगपति जैसे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, नीलेश देसाई और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

प्रतिष्ठा समारोह के बाद, अनुष्ठान परंपराओं के अनुसार 24 जनवरी से 48 दिनों तक 'मंडल पूजा' आयोजित की जाएगी। राम मंदिर 23 जनवरी को भक्तों के लिए खोला जाएगा।

टॅग्स :राम मंदिरमुरली मनोहर जोशीLK AdvaniBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो