लाइव न्यूज़ :

शराब नीति घोटाला: मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 26 अप्रैल को होगी सुनवाई

By अंजली चौहान | Updated: April 18, 2023 16:17 IST

मनीष सिसोदिया की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई कीमनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 26 अप्रैल को मामले में कोर्ट सुनाएगा फैसला

नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियादिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर जांच का सामना कर रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा न्यायिक हिरासत में बंद मनीष सिसोदिया की ओर से राउज एवेन्यु कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी।

इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कोर्ट मामले में 26 अप्रैल को शाम 4 बजे करीब फैसला सुनाएगा। 

ऐसे में साफ है कि मनीष सिसोदिया को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है उन्हें हिरासत में कुछ दिन और रहना होगा। गौरतलब है कि 26 फरवरी को ईडी द्वारा पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया और तब से लेकर अब तक वह हिरासत में हैं और जांच का सामना कर रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने नई आबकारी नीति के तहत राजधानी में शराब को लेकर नए नियम बनाए थे। इस दौरान शराब कारोबारियों को लाइसेंस प्राप्त करवाएं गए।

हालांकि, नई आबकारी नीति को लागू करने को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल ने कथित अनियमिताओं की अशांका जताई थी। उपराज्यपाल ने नीति में कथित गड़बड़ी को लेकर ईडी और सीबीआई से जांच की थी। इसके बाद से दिल्ली सरकार मुश्किलों से घिरी हुई है और जांच का सामना कर रही है। 

सीएम केजरीवाल ने भी शराब नीति को लेकर हुई पूछताछ 

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया के बाद 'आप' के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जांच के दायरे में आ गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बीते रविवार को सीबीआई ने पूछताछ की थी।

इस दौरान सीबीआई ने करीब 9 घंटों तक उनसे पूछताछ की थी। इस दौरान रविवार को आम आदमी कार्यकर्ताओं ने पूछताछ का विरोध किया था। आप कार्यकर्ता सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में भी लिया था। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीदिल्लीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप