लाइव न्यूज़ :

केरल: सरकार ने किया ऐलान, निपाह वायरस की शिकार हुई नर्स लिनी के के पति को मिलेगी सरकारी नौकरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2018 14:55 IST

केरल के निपहा वायरस का प्रकोप लोगों की जान ले रहा है। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस वायरल से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 23 मई: केरल के निपहा वायरस का प्रकोप लोगों की जान ले रहा है। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस वायरल से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कई लोग की हालत गंभीर बनी हुई है। वहींस निपाह वायरस की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले लोगों के परिवार को केरल सरकार ने 5 लाख रुपए की राशि देने का ऐलान किया है। लिनी के परिवार को भी मुआवजे का ऐलान किया गया है।

केरल: निपाह वायरस का प्रकोप जारी, 10 की मौत, कई की हालत गंभीर

खबर के अनुसा नर्स लिनी के पति को सरकार के द्वारा सरकारी नौकरी दी जाएगी और उनके दोनों बच्चों को 10-10 लाख रुपए देगी।  31-वर्षीय लिनी के 7 और 2 साल के दो बच्चे हैं। लिनी कोझीकोड के पेराम्बरा अस्पताल में निपाह वायरस की चपेट में आए पहले मरीज के इलाज करने वाली टीम में शामिल थी।

लिनी का मौत के बाद लिखा गया खत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लिनी ने खत में लिखा था साजी चेट्टा, मैं बस जा ही रही हूं... मुझे नहीं लगता कि मैं आपको देख पाऊंगी, मुझे माफ करना... हमारे बच्चों का ध्यान रखना...उन्हें अपने साथ खाड़ी देश में ले जाना..वो अकेले न रहें जिस तरह हमारे पिता रहे...मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।

 'हमारे बच्चों का ख्याल रखना'...केरल में निपाह वायरस से मरने वाली नर्स का पति के नाम अंतिम नोट

फिलहाल इस वायरस की चपेट में आए 12 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। ये वायरस इतना खतरनाक है कि अभी तक इसका इलाज भी संभव नहीं हो पाया है। देश भर के लोगों के साथ ये उन लोगों के लिए सबसे चिंता की बात है जो इन छुट्टियों में केरल के लिए घूमने जा रहे हैं। ऐसे में जो लोग केरल घूमने जा रहे हैं उन्हें सावधान रहने की सख्त जरूरत है।

टॅग्स :निपाह वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील