लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 5 दिन के इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन के फैसले को लिया वापस, हजारों मरीजों को मिलेगी राहत

By अनुराग आनंद | Updated: June 20, 2020 18:31 IST

दिल्ली के कोरोना मरीजों को अब 5 दिन अस्पताल में रहना जरूरी नहीं होगा। वह अपने घर पर भी क्वारंटीन रह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा कि होम आइसोलेशन पर रोक लगाने का दिया गया आदेश लोगों को जांच के प्रति हतोत्साहित करेगा।दिल्ली सरकार ने कहा कि उपराज्यपाल के फैसले के बाद एसिम्प्टोमैटिक व हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीज जांच से बचेंगे।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इस बीच खबर है कि दिल्ली के उप-राज्यपाल द्वारा कोरोना मरीजों के 5 दिन के क्वारंटीन किए जाने के फैसले का अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा विरोध किए जाने के बाद अब उप-राज्यपाल ने ये फैसला वापस ले लिया है। 

इस मामले में उप-राज्यपाल कार्यालय ने कहा है कि अब सिर्फ उन्हीं लोगों को अस्पताल या सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा जिनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे होंगे। इसके अलावा, जिन लोगों के घर में अलग रहने की पर्याप्त जगह नहीं होगी, उन्हें भी सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।

 

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही थी- 

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण के मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल ने एक फैसला के जरिए पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारनटीन किए जाने पर रोक लगा दी थी।वहीं, इस उपराज्यपाल के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। लेकिन, बाद में उपराज्यपाल ने अपना फैसला वापस ले लिया।

दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारनटीन करने पर रोक लगा दी थी और कहा था कि नए नियम मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों को पहले पांच दिन अनिवार्य संस्थागत क्वारनटीन किया जाएगा। इस मामले पर अब दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हालांकि दिल्ली राज्यपाल ने अब पांच दिन संस्थागत क्वारनटीन का फैसला वापस ले लिया है।

दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल के फैसले पर कहा था कि लोग जांच करवाने से डरेंगे-

होम आइसोलेशन ने मामूली लक्षणों वाले बहुत से लोगों को बाहर आने और अपनी जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया है, क्योंकि उन्हें पता हैं कि उन्हें जबर्दस्ती अस्पताल या क्वारंटीन सेंटर में नहीं ले जाया जाएगा।

दिल्ली सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार के होम आइसोलेशन पर रोक लगाने का दिया गया आदेश लोगों को जांच के प्रति हतोत्साहित करेगा। एसिम्प्टोमैटिक व हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीज जांच से बचेंगे और क्वारंटीन नहीं होंगे, नतीजतन संक्रमण और फैलेगा। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरसअनिल बैजलअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील