लाइव न्यूज़ :

लाइसेंस फीस, स्पेक्ट्रम शुल्क का मामलाः वोडाफोन आइडिया ने 1367, जियो ने 1600 और एयरटेल ने 1440 करोड़ रुपये का भुगतान किया

By भाषा | Updated: April 21, 2020 21:58 IST

सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा था कि बकाया राशि का पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा। कंपनियों ने एजीआर बकाया का स्व-मूल्यांकन करने के नाम पर गंभीर धोखा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनियों को चौथी तिमाही के सांविधिक भुगतान 30 अप्रैल 2020 तक करने की अनुमति देने का आग्रह किया था। 2019-20 की चौथी तिमाही के लिये अनुमानित आय के आधार पर लाइेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (राजस्व हिस्सेदारी) 25 मार्च तक देने थे।

नई दिल्लीः दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने मार्च तिमाही के लिये लाइसेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (एसयूसी) मद में सरकार को करीब 1,367 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

सूत्रों ने कहा कि दूरसंचार विभाग को इसी सप्ताह यह राशि मिली। अन्य परिचालकों ने अपने भुगतान पहले ही कर दिए थे। वोडा-आइडिया के प्रवक्ता ने ताजा भुगतान या उसके लिए धन के प्रबंध के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार रिलायंस जियो और भारतीय एयरटेल ने उपरोक्त तिमाही के लाइसेंस शुल्क और एसयूसी के लिये क्रमश: 1,600 करोड़ रुपये और 1,440 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

उल्लेखनीय है कि दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्यूलर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने पिछले महीने दूरसंचार विभाग से संपर्क कर कोरोना वायरस महामारी से पैदा हालात का हवाला देते हुए कंपनियों को चौथी तिमाही के सांविधिक भुगतान 30 अप्रैल 2020 तक करने की अनुमति देने का आग्रह किया था।

नियमत: कंपनियों को 2019-20 की चौथी तिमाही के लिये अनुमानित आय के आधार पर लाइेंस शुल्क और स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क (राजस्व हिस्सेदारी) 25 मार्च तक देने थे। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार उद्योग को समायोजित सकल आय (एजीआर) (पिछला सांविधिक बकाया) के तहत 1.69 लाख करोड़ रुपये तक की पिछली देनदारी का सामना करना पड़ रहा है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टवोडाफ़ोनआईडियाएयरटेलरिलायंस जियोनरेंद्र मोदीरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?