लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने एलआईसी आईपीओ पर रोक लगाने से इनकार किया, सरकार की हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ सुनवाई को तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 12:29 IST

शीर्ष अदालत एलआईसी के आईपीओ के खिलाफ याचिकाओं और सरकार के शेयरों को कमजोर करने की चुनौती पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया। केंद्र सरकार ने एलआईसी के आईपीओ के खिलाफ शीर्ष अदालत में दायर याचिकाओं का विरोध किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने एलआईसी के आईपीओ के खिलाफ शीर्ष अदालत में दायर याचिकाओं का विरोध किया है। याचिकाकर्ताओं ने धन विधेयक के माध्यम से एलआईसी आईपीओ को लॉन्च को चुनौती दी है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की चल रही प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। 

हालांकि, शीर्ष अदालत एलआईसी के आईपीओ के खिलाफ याचिकाओं और सरकार के शेयरों को बेचे जाने की चुनौती पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया। केंद्र सरकार ने एलआईसी के आईपीओ के खिलाफ शीर्ष अदालत में दायर याचिकाओं का विरोध किया है। 

याचिकाकर्ताओं ने धन विधेयक के माध्यम से एलआईसी के आईपीओ को लॉन्च करने के निर्णय को पारित करने के सरकार के कदम की वैधता को चुनौती दी है।

केंद्र सरकार की ओर से भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि यह भारत के इतिहास में सबसे बड़े आईपीओ में से एक है। 73 लाख से अधिक आवेदक शामिल थे और 22.13 करोड़ शेयर 939 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर बेचे गए हैं।

इस बीच, वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने याचिकाकर्ताओं के लिए तर्क दिया कि सरकार द्वारा एक धन विधेयक के माध्यम से एलआईसी आईपीओ को बेचने के निर्णय को पारित करने की वैधता पर भी विचार करने की आवश्यकता है।  उन्होंने कहा कि इसे धन विधेयक के रूप में पारित नहीं किया जा सकता था क्योंकि इसमें जनता के अधिकार शामिल हैं।

टॅग्स :LIC IPOसुप्रीम कोर्टमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?