लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल पर एलजी वीके सक्सेना का तंज, बोले- "डिग्री का घमंड नहीं करना चाहिए, आईआईटी में पढ़ने के बाद भी लोग अनपढ़ रह जाते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 9, 2023 20:35 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि किसी को भी डिग्री का घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि आईआईटी में पढ़ने के बाद भी लोग अनपढ़ रह जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला डिग्री का घमंड नहीं होना चाहिए क्योंकि आईआईटी में पढ़ने के बाद भी लोग अनपढ़ रह जाते हैंकेजरीवाल पीएम मोदी को लगातार चुनौती दे रहे हैं कि वो अपनी शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र दिखाएं

दिल्ली: केंद्रशासित प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि किसी को भी डिग्री का घमंड नहीं करना चाहिए क्योंकि आईआईटी में पढ़ने के बाद भी लोग अनपढ़ रह जाते हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना का व्यंग्य उस दिशा में था, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें अपनी शैक्षिक योग्यता का प्रमाणपत्र दिखाने की चुनौती दे रहे हैं।

वीके सक्सेना से कहा, "मैंने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में की गई टिप्पणियों को सुना है। किसी को भी अपनी डिग्री के बारे में कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए। डिग्री केवल शिक्षा की प्राप्ति का सबूत जरूर है, लेकिन वास्तविक शिक्षा आपके ज्ञान और व्यवहार में निहित होती है।"

एलजी सक्सेना ने कहा, "मैंने पिछले कुछ दिनों में इस तरह के कई आरोपों के बारे में सुना, जिससे यह सिद्ध हो गया है कि आईआईटी में शिक्षित होने के बावजूद कुछ लोग कैसे अनपढ़ ही रह जाते हैं।"

उपराज्यपाल सक्सेना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने उन पर आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पर सवाल उठाने को अजूबा बताते हुए कहा कि केवल भाजपा नेताओं को ही नहीं बल्कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भी अपनी डिग्री दिखानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "एलजी साहब आईआईटी की उस डिग्रीया शिक्षा पर सवाल उठा रहे हैं, जिसने न केवल इस देश बल्कि विदेश में कई नामी और बड़ी कंपनियों को नामी-गिरामी सीईओ दिये हैं। आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों में शिक्षा लेने वाले छात्र कई क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।"

शिक्षा मंत्री आतिशी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जिन्हें भी अपनी डिग्री छुपानी है, वो ही दूसरों की डिग्री पर सवाल उठाएंगे। मैं तो उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी कहूंगी कि वो दिल्ली की जनता को अपनी डिग्री दिखाएं साथ ही अन्य भाजपा नेताओं से भी कहूंगी कि वो अपनी डिग्री का सार्वजनिक प्रदर्शन करें ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।"

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से शिक्षिक हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को मुद्दा बनाते हुए आरोप लगाया था कि पीएम मोदी की प्रदर्शित की गई डिग्री कथित तौर से फर्जी है। इसलिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री देखना चाहते हैं।

इस मुद्दे पर गुजरात उच्च न्यायालय ने हाल ही में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के सात साल पुराने उस आदेश को रद्द कर दिया था। जिसमें सीआईसी ने गुजरात विश्वविद्यालय को आदेश दिया था कि वो मुख्यमंत्री केजरीवाल को पीएम मोदी की डिग्री के बारे में सारी जानकारी मुहैया कराए।

गुजरात उच्च न्यायालय ने न केवल सीआईसी के आदेश को रद्द किया था बल्कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया, जो इस मामले में आरटीआई आवेदक थे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीदिल्लीएजुकेशनIIT
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील