लाइव न्यूज़ :

मथुरा में किसान से जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत लेने वाला लेखपाल निलंबित

By भाषा | Updated: September 4, 2021 18:00 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में किसान की जमीन की पैमाइश के एवज में दो हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को प्राथमिक जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। यह जानकारी शनिवार को मांट तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारी रामदत्त राम ने दी। उन्होंने बताया, ‘‘कुछ दिन पूर्व मांट तहसील के नौहझील विकास खण्ड के गांव आजनौठ के जिस लेखपाल रतन सिंह का किसान यतेंद्र सिंह की जमीन की पैमाइश के लिए दो हजार रुपए लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था, उसकी प्रारम्भिक जांच में मामला सही पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर विस्तृत जांच बैठा दी गई है।’’ उल्लेखनीय है कि वायरल वीडियो में लेखपाल रतन सिंह आजनौठ के किसान यतेंद्र सिंह के घर पर बैठकर दो हजार रुपए के नोट लेते हुए देखे जा रहे हैं। उक्त धनराशि लेने के बाद भी लेखपाल को कुल पंद्रह हजार रुपए की मांग करते हुए देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान मध्य प्रदेश सीमा पर 180 किलो अवैध गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

राजनीतिगुजरात: 'नर्वस नाइंटी' का शिकार हुई बीजेपी को मिला 'रतन', अब जड़ा शतक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"