राजस्थान मध्य प्रदेश सीमा पर 180 किलो अवैध गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 30, 2021 07:24 PM2021-08-30T19:24:55+5:302021-08-30T19:24:55+5:30

180 kg illegal ganja recovered at Rajasthan Madhya Pradesh border, four arrested | राजस्थान मध्य प्रदेश सीमा पर 180 किलो अवैध गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

राजस्थान मध्य प्रदेश सीमा पर 180 किलो अवैध गांजा बरामद, चार गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश सीमा पर एक वाहन से 180 किलो अवैध गांजा बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) रवि प्रकाश ने बताया कि सीआईडी (क्राईम ब्रांच) की टीम ने चित्तौड़गढ़ पुलिस के सहयोग से निम्बाहेड़ा में यह कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध गांजा जब्त कर ट्रक चालक लाल सिंह एवं उसके साथी रतन सिंह तथा साथ चल रही कार में बैठे सतीश उर्फ मामा एवं नीरज जोशी को गिरफ्तार किया। यह अवैध गांजा करीब 1600 किमी. दूरी से आन्ध्र प्रदेश से चित्तौड़गढ़ जिले एवं आस-पास के क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। गांजा ट्रक के केबिन के ऊपर बनी हुई रैक पर प्लास्टिक की तिरपाल से छिपाकर कर लाया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 180 kg illegal ganja recovered at Rajasthan Madhya Pradesh border, four arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे