लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे प्रख्यात संगीतकार प्रफुल्ल कर, पीएम मोदी संग सीएम नवीन पटनायक ने जताया शोक

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2022 12:00 IST

ओड़िया भाषा के प्रख्यात संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कर का 83 साल की उम्र में भुवनेश्वर में निधन हो गया। प्रफुल्ल कर के निधन के बारे में जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया।

Open in App
ठळक मुद्देओड़िया भाषा के प्रख्यात संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कर को साल 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। गीतकार ने 70 से ज्यादा मशहूर ओड़िया फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।

भुवनेश्वर: मशहूर संगीतकार, गायक, लेखक और गीतकार प्रफुल्ल कर का रविवार रात निधन हो गया। 83 वर्षीय गीतकार ने 70 से ज्यादा मशहूर ओड़िया फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी। जानकारी के अनुसार, भुवनेश्वर स्थित उनके घर में कर ने अंतिम सांसे लीं। प्रफुल्ल कर वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके परिवार में पत्नी मनोरमा कर और बच्चे महाप्रसाद कर, संध्यादीप कर और महादीप कर हैं।

प्रफुल्ल कर के निधन के बारे में जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को शोक जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रफुल्ल कार जी के निधन से बहुत दुख पहुंचा। उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके अग्रणी योगदान के लिए याद किया जाएगा। वे एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे और उनकी रचनात्मकता उनके कार्यों में परिलक्षित होती थी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।" 

वहीं, सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्रसिद्ध संगीतकार प्रफुल्ल कर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके निधन से ओड़िया संगीत की दुनिया में एक युग का अंत हो गया। उनकी अनूठी संगीत शैली उन्हें लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अमर कर देगी। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" बता दें कि ओड़िया भाषा के प्रख्यात संगीतकार और गायक प्रफुल्ल कर को साल 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण