लाइव न्यूज़ :

"वामपंथ मार्क्सवाद के नाम पर विनाश का बीज बो रहा है", संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 18, 2023 08:29 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वामपंथी विचारधारा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वामपंथी विचारधारा के नेताओं ने मार्क्सवाद के नाम पर दुनिया में विनाश लाने का काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वामपंथी विचारधारा पर किया बेहद तीखा हमलावामपंथी विचारधारा के नेताओं ने मार्क्सवाद के नाम पर दुनिया में विनाश लाने का काम किया हैभारत का कर्तव्य है कि वो दुनिया को वामपंथी विचारधारा के कारण होने वाले विनाश से बचाए

पुणे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने वामपंथी विचारधारा पर तीखा हमला करते हुए बीते रविवार को पुणे में कहा कि वामपंथी विचारधारा के नेताओं ने मार्क्सवाद के नाम पर दुनिया में विनाश लाने का काम किया है।

संघ प्रमुख भागवत ने 'जागला पोखरनारी दावी वालवी' नामक एक मराठी पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा कि भारत पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वो दुनिया को वामपंथी विचारधारा और राजनीति के कारण होने वाले विनाश से बचाए।

भागवत ने कहा, "मार्क्सवाद के नाम पर वामपंथी पश्चिम में विनाश के बीज बो रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "वामपंथी विचारधारा के लोग गलत आदर्शों और सिद्धांतों को बढ़ावा दे रहे हैं, जो समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही कारण है कि मानव स्वभाव और व्यवहार तेजी से बर्बरता की ओर बढ़ रहा है। आज के वक्त में न केवल समाज, बल्कि परिवार भी संकट में हैं। समाज के सदस्यों के रूप में हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है और इस संकट के प्रति सतर्क रहने का आवश्यकता है।”

मोहन भागवत ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी पर बेहद तीखी निंदा करते हुए कहा, “आज के दौर में सनातन को उसकी सही जगह पर पुनर्स्थापित करने के लिए राक्षसों के साथ लड़ाई चल रही है। सनातन की इस लड़ाई में हम सभी को देव संस्कृति की ओर से एक साथ खड़ा होना होगा और दुनिया को अंधकार से बाहर निकालना होगा।"

मोदी सरकार द्वारा जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए भागवत ने कहा, ''मेजबान देश के रूप में अफ्रीकी संघ को जी20 का पूर्ण सदस्य बनाने का भारत का प्रस्ताव शिखर सम्मेलन के पहले ही दिन पारित हो गया। जी20 के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इससे पता चलता है कि भारत कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

टॅग्स :मोहन भागवतलेफ्टजी20मोदी सरकारआरएसएसSangh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण