लाइव न्यूज़ :

लालू परिवार के प्रति महागठबंधन दल के नेताओं ने दिखाई एकता, भाजपा पर बोला जोरदार हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2022 15:07 IST

महागठबंधन सरकार में शामिल सभी दलों के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। घटक दलों का लालू परिवार के प्रति एकता दिखी। महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगायाभाजपा स्क्रिप्ट तैयार कर कार्रवाई करवा रही है- मनोज झाबिहार में जो राजनीतिक गठबंधन हुआ उस पर बड़े-बड़े चाणक्य फेल हो गए- मनोज झा

पटना: बिहार में सत्ता में परिवर्तन के बाद से ही पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। महागठबंधन और भाजपा के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। एक तरफ जहां भाजपा विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के दल भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। दरअसल, राजद नेताओं के आवासों एवं कार्यालयों में सीबीआई छापे के बाद महागठबंधन के सभी घटक दल एकजुट होकर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं।

इसी कड़ी में आज महागठबंधन सरकार में शामिल सभी दलों के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। इस मामले में घटक दलों का लालू परिवार के प्रति एकता दिखी। जदयू कार्यालय में मीडिया के सामने पार्टी महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला किया। महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और कहा कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर लालू परिवार को परेशान किया जा रहा है।

इस मौके पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि भाजपा स्क्रिप्ट तैयार कर कार्रवाई करवा रही है। जांच एजेंसियों को दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुड़गांव के अर्बन क्यूब मॉल और व्हाइट लैंड मॉल के मालिक ने खुद कहा है कि उससे तेजस्वी का लेना-देना नहीं है। यह केवल छवि खराब करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो राजनीतिक गठबंधन हुआ उसपर बड़े-बड़े चाणक्य फेल हो गए। झा ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी हरकतों से बाज आ जाइए, नहीं तो सत्याग्रह करेंगे। आपकी राह मुश्किल कर देंगे।

वहीं, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक इच्छा और महत्वाकंक्षा रखना अच्छी बात है, लेकिन जिस तरह से भाजपा ने गलत मंसूबा पाला वह सही नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सीबीआई और ईडी का चाहे जितना भी गलत इस्तेमाल कर ले, देश की जनता उन्हें अच्छी तरह से जान चुकी है। 2024 के चुनाव में भाजपा का खेल खत्म होने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंध सरकार बनने के बाद भाजपा के नेताओं को मलाल है कि महाराष्ट्र में जो खेल हुआ और बिहार में वैसा खेल नहीं हो पाया।

 उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने देश की गैर भाजपाई सरकारों के लिए गलत मनसा पाल रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सुशील मोदी लगातार बयान दे रहे हैं, जबकि वे नीतीश कुमार के मित्र रहे है हैं। इसी कारण उन्हें भाजपा ने पार्टी में किनारा कर दिया था। अब उनसे महागठबंधन पर कमेंट कराया जा रहा है। लेकिन, हम सब एकजुट हैं। सुशील मोदी के बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। महागठबंधन ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। इसके साथ ही माकपा, भाकपा, भाकपा-माले, हम और कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूसुशील कुमार मोदीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील