लाइव न्यूज़ :

वकील-पुलिस झड़पः वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को 5वें दिन भी रही जारी, वादियों को कोर्ट में आने जाने की थी पूरी छूट

By भाषा | Updated: November 8, 2019 19:16 IST

Open in App

दिल्ली की सभी छह जिला अदालतों में वकीलों ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी कामकाज का बहिष्कार किया तथा बार एसोसिएशनों के निजी कर्मियों ने परिसरों में आने वाले लोगों की सुरक्षा जांच की। जिला अदालत बार एसोसिएशन ने बताया कि तीस हजारी, साकेत, पटियाला, रोहिणी, कडकड़डूमा और द्वारका जिला अदालतों में स्थिति शांतिपूर्ण है, हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में वकील पुलिस के साथ झड़प के बाद पूर्ण हड़ताल पर हैं।

एसोसिएशनों ने बताया कि वादियों को अदालत कक्षों तक जाने दिया जा रहा है और प्रॉक्सी वकील मामलों में उनकी मदद कर रहे हैं। दिल्ली बार एसोसिएशन ऑफ तीस हजारी कोर्ट के सचिव जयवीर सिंह ने कहा, ‘‘ सभी अदालतों में सामान्य स्थिति लौट आयी है। हमने अदालत परिसरों की सुरक्षा देखभाल के लिए दो वकीलों और बार के दो निजी कर्मियों को लगाया है।’’

पहली बार इसी अदालत में दो नवंबर को पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई थी। दो दिन बाद साकेत अदालत के बाहर वकीलों ने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी। छह नवंबर को वकीलों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पटियाला हाउस और साकेत जिला अदालतों के मुख्य द्वार बंद करा दिए थे और वादियों को अदालत परिसर के अंदर नहीं आने दिया था।

उसी दिन रोहिणी जिला अदालत में प्रदर्शन के दौरान एक वकील ने अपने कपड़े उतार लिये थे और उसने मिट्टी का तेल अपने शरीर पर डालकर आत्मदाह की धमकी थी जबकि एक अन्य वकील परिसर में एक भवन के शिखर पर चढ़ गया था।

चौहान ने कहा कि बार के सदस्यों को दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के साथ बैठक के लिए अब तक नहीं बुलाया गया है जिन्हें दो नवंबर को तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प की न्यायिक जांच के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एस पी गर्ग ने बार के सदस्यों को बैठक के लिए अब तक नहीं बुलाया है। हम उनकी जांच में पूरा सहयोग करेंगे।’’ 

टॅग्स :हड़तालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है