लाइव न्यूज़ :

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने जस्टिस यूयू ललित की बतौर सीजेआई नियुक्ति के प्रस्ताव पर कहा, 'उम्मीद है कि अगले चीफ जस्टिस के कार्यकाल में सब कुछ ठीक रहेगा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2022 14:28 IST

कानून मंत्री रिजिजू ने अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति के मामले में कहा कि उन्हें भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना द्वारा अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित संभावित उत्तराधिकारी को नामित करने वाला पत्र मिल चुका है और इस संबंध में आगे की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकानून मंत्री ने कहा कि उम्मीद है अगले चीफ जस्टिस के कार्यकाल में सब कुछ ठीक तरीके से चलेगाकेंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें सीजेआई रमण का पत्र मिल चुका हैरिजिजू ने कहा कि सरकार सीजेआई की नियुक्ति में सभी सभी नियमों और परंपराओं का पालन करेगी

दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि भारत के सर्वोच्च अदालत के अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के संबंध में तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि अगले चीफ जस्टिस के कार्यकाल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा क्योंकि मौजूदा सरकार नियमों और परंपराओं के तहत सारे कार्य करती है।

संसद भवन से बाहर निकलते हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कानून मंत्री रिजिजू ने अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर कहा, उन्हें भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण द्वारा अगले मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति से संबंधित संभावित उत्तराधिकारी को नामित करने वाला पत्र मिल चुका है।

उन्होंने कहा, "चीफ जस्टिस की नियुक्ति एक प्रक्रिया के आधार पर होती है। सरकार उस प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और समय आने पर हम सभी आवश्यक कार्रवाईयों को पूरा करेंगे।"

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, "कानून मंत्रालय की ओर से नये चीफ जस्टिस की नियुक्ति के संबंध में आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और मुझे उम्मीद है कि नये चीफ जस्टिस के कार्यकाल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा क्योंकि हमारी तरफ से सभी नियमों, मर्यादाओं और परंपराओं का पालन किया जाता है।"

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के मौजदू चीफ जस्टिस एनवी रमण इसी महीने के 26 अगस्त को पद से रिटायर हो जाएंगे। परंपरा के अनुसार चीफ जस्टिस रमण ने अपने होने वाले उत्तराधिकारी के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में वरियता के हिसाब से दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश उदय उमेश ललित के नाम की सिफारिश अगले चीफ जस्टिस के तौर पर की है।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति कॉलेजियम व्यवस्था के तहत होती है, जिसका संविधान में में कोई जिक्र नहीं है। इस कारण से कॉलेजियम व्यवस्था कई बार आलोचना के घेरे में आ चुकी है। कॉलेजियम व्यवस्था में मुख्य न्यायाधीश के तहत सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों का समूह देश के राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति और उनके ट्रांसफर के संबंध में सिफारिश करता है।

मान्यता के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के नियुक्ति के संबंध में मौजूदा चीफ जस्टिस के बाद सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश को नाम को वरियता दी जाती है। मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश प्राप्त करने के बाद कानून मंत्री इसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखता है, जो राष्ट्रपति को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के संबंध में अपनी सलाह देते हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :किरेन रिजिजूCJIएन वेंकट रमणउदय उमेश ललितसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?