लाइव न्यूज़ :

लातूर नगर निगम महाराष्ट्र में जैविक अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण संयंत्र स्थापित करने वाला पहला निकाय बना

By भाषा | Updated: August 16, 2021 20:21 IST

Open in App

लातूर नगर निगम (एलएमसी) महाराष्ट्र में जैविक अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण संयंत्र (रिसाइकिल प्लांट) स्थापित करने वाला पहला निकाय बन गया है जिससे पानी की कमी से छुटकारा पाने में सहायता मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि एलएमसी का लक्ष्य ऐसी आठ परियोजनाओं को चालू करना है जिनसे नागरिकों को इस्तेमाल करने लायक 4.80 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसे हर संयंत्र में नाले के गंदे पानी को विभिन्न प्रकार से जैविक रूप से साफ किया जाएगा। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित लातूर जिले में पानी की समस्या पुरानी है। वर्ष 2016 में सूखे के दौरान जिले में ट्रेनों से पानी पहुंचाने की नौबत आ गई थी। जिला के प्रभारी मंत्री अमित देशमुख ने रविवार को मांजरा आयुर्वेदिक कॉलेज में एक संयंत्र का उद्घाटन किया जो आठ परियोजनाओं में से एक है। महापौर विक्रांत गोजमगुंडे ने कहा कि ऐसे संयंत्र कई शहरों में स्थापित किये जा रहे हैं लेकिन लागत ज्यादा होने के कारण उनकी देखरेख करना कठिन है। उन्होंने कहा, “लातूर नगर निगम ने इस परियोजना को केवल 25 लाख रुपये में स्थापित किया है। आठ परियोजनाओं के लिए कुल दो करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः पिता को टिकट नहीं, पुत्र ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक संजय बंसोडे के कार्यालय के बाहर पेशाब किया

भारतलातूर महानगर पालिकाः कांग्रेस को बहुमत, 70 में से 43 सीट पर जीत, भाजपा 22, वंचित बहुजन आघाड़ी को 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 सीट पर जीत

भारतलातूर नगर निगम चुनावः भाजपा और राकांपा की राह अलग?, सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, एमलएमसी इलेक्शन में भी गठजोड़ नहीं

भारतमुगलसराय और इलाहाबाद के बाद मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदला, जनाब किया गया बनारस जंक्शन, गृह मंत्रालय से मंजूरी

भारतगृह मंत्रालय ने राज्यों को दिया निर्देश, बिना रुकावट ट्रकों की आवाजाही सुनिश्चित करें, अलग से पास की जरूरत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए