लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक रूप से त्योहार मनाने की अनुमति मांगने सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:35 IST

Open in App

इंदौर में कोविड-19 की बंदिशों में ढील के साथ आगामी पर्व-त्योहार सार्वजनिक रूप से मनाने की प्रशासनिक अनुमति मांगने बुधवार को सड़क पर उतरे कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां चलाईं और पानी की तेज बौछारें डालीं। चश्मदीदों ने बताया कि कांग्रेस द्वारा आयोजित मौन जुलूस में शामिल प्रदर्शनकारियों ने मोती तबेला क्षेत्र में अवरोधक हटाकर जिलाधिकारी कार्यालय में घुसने की कोशिश की, तो पहले पुलिस ने उन पर पानी की तेज बौछारें छोड़ीं और बाद में उन पर लाठियां चलाईं। चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस के बल प्रयोग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। ये कार्यकर्ता तिरंगा और भगवा झंडों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बयान में राज्य की भाजपा सरकार पर "दोहरे चरित्र" का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की हालिया "जन आशीर्वाद यात्रा" को इंदौर में खुली छूट दी गई। लेकिन कांग्रेस द्वारा शहर में गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी और पर्युषण जैसे आगामी पर्व-त्योहार सार्वजनिक रूप से मनाने की अनुमति मांगे जाने पर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर उनका दमन किया गया। राज्य की पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ और स्थानीय विधायक जीतू पटवारी ने इंदौर में कांग्रेस के मौन जुलूस की अगुवाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब