लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-2: नासा को नहीं मिला विक्रम लैंडर का सुराग, जताई ये संभावना

By भाषा | Updated: October 23, 2019 11:52 IST

एलआरओ मिशन ने 14 अक्टूबर को चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर के उतरने वाले स्थान के क्षेत्र की तस्वीरों को कैद किया लेकिन उसे लैंडर का कोई सुराग नहीं मिला.

Open in App
ठळक मुद्देयह संभव है कि विक्रम किसी छाया में छिपा हो या फिर जिस क्षेत्र में हमने उसे खोजा, वहां पर वह नहीं हो-नासा17 अक्टूबर को किए गए एक मिशन में भी एलआरओ टीम को लैंडर की तस्वीर लेने या उसका पता लगाने में कामयाबी नहीं मिली थी। 

 एजेंसी नासा ने कहा है कि चंद्रमा क्षेत्र के पास से हाल में गुजरे उसके चंद्रमा ऑर्बिटर द्वारा कैद की गई तस्वीरों में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का कोई सुराग नहीं मिला है। यह ऑर्बिटर चंद्रमा के उस क्षेत्र से गुजरा था जहां भारत के महत्त्वाकांक्षी मिशन ‘चंद्रयान-2’ ने सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था लेकिन लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। लूनर रिकॉनसन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) के परियोजना वैज्ञानिक नोआह एडवर्ड पेट्रो ने ई-मेल के जरिए विशेष बातचीत में पीटीआई-भाषा को बताया, “एलआरओ मिशन ने 14 अक्टूबर को चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर के उतरने वाले स्थान के क्षेत्र की तस्वीरों को कैद किया लेकिन उसे लैंडर का कोई सुराग नहीं मिला।”

पीट्रो ने बताया कि कैमरा टीम ने बहुत ध्यान से इन तस्वीरों का अध्ययन किया और बदलाव का पता लगाने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया जिसमें लैंडिग की कोशिश से पहले की तस्वीर और 14 अक्टूबर को ली गई तस्वीर के बीच तुलना की गई।

एलआरओ मिशन परियोजना के उप वैज्ञानिक जॉन केलर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ यह संभव है कि विक्रम किसी छाया में छिपा हो या फिर जिस क्षेत्र में हमने उसे खोजा, वहां पर वह नहीं हो। यह क्षेत्र कभी भी छाया से पूरी तरह से मुक्त नहीं होता है।’’ इससे पहले 17 अक्टूबर को किए गए एक मिशन में भी एलआरओ टीम को लैंडर की तस्वीर लेने या उसका पता लगाने में कामयाबी नहीं मिली थी। 

टॅग्स :चंद्रयाननासाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल