लाइव न्यूज़ :

करुणानिधि के ताबूत पर क्या लिखे गए आखिरी शब्द, स्टालिन ने बताया- मौत के बाद क्या चाहते थे कलाइग्नर

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 8, 2018 14:45 IST

स्टालिन ने खुला खत लिखकर कहा है कि वह एक बार करुणानिधि को अप्पा कहकर बुलाना चाहते हैं।

Open in App

चेन्नई, 8 अगस्तः द‌क्षिण भारत की राजनीति के सबसे ज्यादा चमकने वाले सितारे एम करुणानिधि ताबूत में रख दिए गए हैं। देशभर के सभी दिग्गज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शाम चार बजे उन्हें चेन्नई के मरीना बीच पर उनके गुरु के ठीक बगल में दफना दिया जाएगा। इस मौके पर करुणानिधि के छोटे बेटे स्टालिन ने एक खुला खत लिखकर कहा है कि उनके पिता ने जाते वक्त कुछ कहा नहीं। लेकिन उन्होंने यह बताया कि वह सालों पहले बताया करते थे कि जब वे चले जाएं तो उसके बाद क्या करना है। उन्हें कहां दफनाना है और वो सबकुछ जो इस वक्त वे कर रहे हैं।

इसी सिलसिले में उनके ताबूत पर कुछ शब्द चुने हुए नजर आए। कलाइग्नर के ताबूत पर लिखा गया है- एक ऐसा शख्स जिसने बिना आराम के काम किया। अब वह आराम करने चला गया है।

इससे पहले स्टालिन एक खुले खत के माध्यम से बताया, आप जहां भी जाते थे ,वह जगह मुझे जरूर बताते थे। अब आप मुझे बिना बताए कहां चले गए? आप हमें लड़खड़ाता छोड़ कहां चले गए? 33 साल पहले आपने बताया था कि आपकी स्मृति में क्या लिखा जाना चाहिए। 'यहां वह शख्स लेटा है जिसने सारी जिंदगी बिना थके काम किया.'' क्या अब आपने तय कर लिया है कि आप तमिल समाज के लिए काम कर चुके हैं?''

इससे पहले लंबी बीमारी के बाद 94 वर्षीय कलाइग्नर ने मंगलवार शाम 6:10 बजे चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखी सांसें लीं। इसके बाद उन्हें राजाजी हॉल ले आया गया। इस बीच उनको राजाजी बीच पर दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जब तमिलनाडु सरकार ने वहां उनकी समाधि के लिए जगह देने से मना कर दिया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि करुणानिधि के मरीना बीच पर दफनाने में कोई परेशानी नहीं है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे। यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :एम करुणानिधिद्रविड़ मुनेत्र कड़गमडीएमकेतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"