लाइव न्यूज़ :

जम्मू में लश्कर-ए-मुस्तफा का प्रमुख गिरफ्तार, बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़: पुलिस

By भाषा | Updated: February 6, 2021 23:39 IST

Open in App

जम्मू, छह फरवरी(भषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को जैश-ए-मोहम्मद (जैश) का मुखौटा संगठन माने जाने वाले लश्कर-ए-मुस्तफा के बहुवांछित आतंकी और स्वयंभू कमांडर की गिरफ्तारी के साथ यहां एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम करने का दावा किया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शोपियां जिले से 'ए' श्रेणी के आतंकवादी हिदायतुल्लाह मलिक उर्फ हसनैन की गिरफ्तारी अनंतनाग और जम्मू पुलिस की संयुक्त टीम ने जम्मू शहर के बाहरी इलाके में कुंजवानी इलाके से एक निजी कार रोककर की।   

     उन्होंने कहा कि मलिक एक शक्तिशाली कार बम से विस्फोट की योजना से संबंधित मामले में 10 आरोपियों में से एक थी। कार बम को पिछले साल मई में पुलवामा जिले में किसी भी बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था। उसके सात अन्य साथियों को पिछले एक महीने में दक्षिण कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था।     

  प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ लश्कर-ए-मुस्तफा को खत्म करने के लिए अनंतनाग पुलिस के प्रयासों के कारण उसके स्वयंभू प्रमुख की गिरफ्तारी हुई। इस श्रृंखला में पहली गिरफ्तारी अनंतनाग के अयाज भट की हुई थी, जिसे 18 जनवरी को एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था।”       प्रवक्ता ने बताया कि भट के खुलासे पर दो और आतंकी सहयोगी पांपोर के रयीस मीर और शोपियां के शाकिर इटू को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद अनंतनाग से चार और आतंकी सहयोगियों कोगिरफ्तार किया गया।   

   उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आतंकी साथियों से पता चला है कि मलिक जम्मू के बठिंडी इलाके में रह रहा था और जम्मू में बड़े हमले की योजना बना रहा था।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने बताया कि कुंजवानी बाईपास पर पुलिस ने एक निजी वाहन को विशेष सूचना पर रोक लिया, जिसके बाद से मलिक की गिरफ्तारी हुई ।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी ने भागने की कोशिश में पार्टी का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी पर हमला किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उससे पूछताछ की जा रही है, जांच आगे बढ़ने पर अधिक जानकारी साझा की जाएगी।”

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मलिक के एक अन्य सहयोगी की तलाश कर रही है जिसने कथित तौर पर उसके साथ कश्मीर से जम्मू की यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर