लाइव न्यूज़ :

'हिमाचल में भूस्खलन, बादल फटने की घटनाएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि लोग मांस खाते हैं', IIT मंडी के डायरेक्टर का तर्क

By रुस्तम राणा | Updated: September 7, 2023 20:39 IST

बेहरा की एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन सामने आई है जिसमें उन्हें एक सभागार में बैठे छात्रों से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अच्छे इंसान बनने के लिए मांस खाना छोड़ दें।

Open in App
ठळक मुद्देउन्हें छात्रों से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अच्छे इंसान बनने के लिए मांस खाना छोड़ देंइसके बाद वह छात्रों से "मैं मांस नहीं खाऊंगा" की शपथ लेने के लिए कहते हैं

शिमला: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने गुरुवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि लोग मांस खाते हैं। बेहरा की एक वीडियो क्लिप ऑनलाइन सामने आई है जिसमें उन्हें एक सभागार में बैठे छात्रों से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अच्छे इंसान बनने के लिए मांस खाना छोड़ दें।

“एक अच्छा इंसान बनने के लिए आपको क्या करना होगा?” आईआईटी निदेशक पूछते हैं और फिर इसके जवाब में कहते हैं, "मांस नहीं खाएं।" इसके बाद वह छात्रों से "मैं मांस नहीं खाऊंगा" की शपथ लेने के लिए कहते हैं। बेहरा ने सभागार में छात्रों के समूह को संबोधित करते हुए कहा, “यदि निर्दोष जानवरों को काटा गया तो हिमाचल प्रदेश का भारी पतन हो जाएगा। आप निर्दोष जानवरों को मार रहे हैं, ”

उन्होंने कहा, "जानवरों का वध पर्यावरण के क्षरण के साथ सहजीवी संबंध भी है जिसे आप अभी नहीं देख सकते हैं लेकिन यह होगा। उन्होंने आगे कहा, "...बड़े पैमाने पर भूस्खलन और कई अन्य चीजें, बादल फटना, जो आप बार-बार देखते हैं, ये सब इन्हीं...क्रूरता का प्रभाव है।"

इस बीच, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) के पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान स्कूल के डीन और एक प्रसिद्ध भूविज्ञानी अंबरीश कुमार महाजन ने कहा कि हालिया आपदाएं मानवजनित कारकों के साथ जुड़े भूवैज्ञानिक कारणों का परिणाम थीं। महाजन ने कहा, “किसी ने क्या कहा है, उस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। हालाँकि, हिमाचल में आपदाएँ भूवैज्ञानिक और मानवजनित गतिविधियों के कारण थीं।”

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?