लाइव न्यूज़ :

लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने के नियमों में आज से बदलाव, अब ये काम किए बैगर नहीं लगेगा कॉल

By विनीत कुमार | Updated: January 15, 2021 12:56 IST

लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने को लेकर नियमों में 15 जनवरी, 2021 से बदलाव हो गए हैं। दूरसंचार विभाग ने इस संबंध में पिछले साल के आखिर में गाइडलाइंस जारी दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदूरसंचार क्षेत्र में आज से नया नियम, लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने को लेकर बदलावलैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करने पर अब नंबर से पहले जीरो लगाना होगा जरूरीमोबाइल उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के बाद 11 संख्या के नंबर की व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है फैसला

देश के दूरसंचार क्षेत्र में आज यानी 15 जनवरी से एक अहम बदलाव लागू हो गया है। नए नियमों के अनुसार अब लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय आपको नंबर से पहले जीरो लगाना होगा। ऐसा अगर आप नहीं करते हैं तो फोन कनेक्ट नहीं होगा।

दरअसल, दूरसंचार विभाग ने हाल ही में लैंडलाइन से मोबाइल नंबर डायल करने से पहले जीरो लगाने का निर्देश जारी किया था, जिसे अब लागू किया गया है। जीरो लगाने के बाद ही लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल कनेक्ट होगा।

दूरसंचार विभाग के अनुसार यूजर्स को याद दिलाने के लिए फोन के जरिये उपयुक्त घोषणा की जाएगी। अभी यह घोषणा जब भी कोई उपयोगकर्ता लैंडलाइन से मोबाइल पर बिना शून्य संख्या लगाए नंबर मिलाएगा तब उसे सुनाई देगी।

लैंडलाइन से मोबाइल पर डायल में जीरो लगाने से क्या होगा फायदा

सीधे तौर पर इस फैसले से यूजर्स को कोई फायदा नहीं है। हालांकि, फिक्स्ड लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्राई की सिफरिशों को दूरसंचार विभाग ने मंजूर किया है। 

यही कारण है कि नई व्यवस्था शुरू की गई है। इस नई व्यवस्था से मोबाइल सर्विस के लिए करीब 253.9 करोड़ नए नंबर जोड़े जा सकेंगे। 

भविष्य में 11 संख्या में होंगे मोबाइल नंबर

मोबाइल की संख्या जिस तरह पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है, उसके बाद टेलीकॉम कंपनिया जल्द 11 संख्या वाले मोबाइल नंबर भी जारी कर सकती हैं। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार मोबाइल नंबर में 10 संख्या होती है। 

ऐसे में अभी से जीरो को नंबर से पहले जोरे जाने से आगे का रास्ता आसान होगा। हालांकि, अभी मोबाइल से मोबाइल या लैंडलाइन से लैंडलाइन के नंबर डायल करने पर जीरो लगाने की जरूरत नहीं होगी।

सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पीके पुरवर ने इस बारे में संपर्क किये जाने पर कहा कि ग्राहकों को इससे अवगत कराने की शुरुआत की जा चुकी है। 

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :मोबाइलटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता